logo

ट्रेंडिंग:

A R रहमान से भी महंगा म्यूजिक कंपोजर, एक फिल्म के लिए 10 करोड़

अनिरुद्ध तमिल सिनेमा संगीत में एक क्रांति लेकर आए हैं। उन्हें टेक्नो म्यूजिक के साथ प्रयोग करने के लिए जाना जाता है।

Anirudh Ravichander music

Photo credit- (@anirudhofficial/ X)

देश के जाने-माने म्यूजिशियन एआर रहमान का संगीत हर वर्ग के लोगों को पसंद आता है। यही वजह है कि रहमान के म्यूजिक की सफलता की वजह से वह एक फिल्म के लिए करोड़ो रुपये चार्ज करते हैं। अपने सफल संगीत की वजह से एआर रहमान सालों से भारत के हाईएस्ट पेड म्यूजिशियन बने हुए थे, लेकिन अब उनकी बादशाहत खत्म हो गई है।

 

दरअसल, तमिल सिनेमा के म्यूजिशियन 34 साल के अनिरुद्ध रविचंदर ने एआर रहमान के पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करने का खिताब अपने नाम कर लिया है। अनिरुद्ध रविचंदर साउथके सिनेमा का लोकप्रिय संगीतकार हैं। वह जेलर, पेट्टा, मास्टर और विक्रम जैसी तमिल फिल्मों में अपने संगीत से सफलता पा चुके हैं।  

 

सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले संगीतकार 

 

रविचंदर भारत में एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले संगीतकार हैं। साल 2023 में अनिरुद्ध रविचंदर बॉलीवुड में डेब्यू करते हुए शाहरुख खान की फिल्म जवान के लिए संगीत दिया। न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, इस युवा संगीतकार अनिरुद्ध ने जवान फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किया था। इससे पहले एआर रहमान की सबसे ज्यादा एक फिल्म के लिए 7-8 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते थे। 

हालांकि, टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अनिरुद्ध ने अब प्रति फिल्म अपनी फीस घटा दी है। उन्होंने लियो और जेलर फिल्मों के लिए 8 करोड़ लिए चार्ज किआ, इसके बाद भी वह भारत के सबसे ज़्यादा पैसे पाने वाले संगीतकार हुए हैं।

 

तमिल सिनेमा संगीत में क्रांति लेकर आए अनिरुद्ध

 

अनिरुद्ध तमिल सिनेमा संगीत में एक क्रांति लेकर आए हैं। उन्हें टेक्नो म्यूजिक के साथ प्रयोग करने के लिए जाना जाता है। साथ ही उन्हें एक्टर्स की लाइफ और उनकी पर्सनालिटी को उनके कैरेक्टर के साथ मिक्स करके बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार करने के लिए भी जाना जाता है। अनिरुद्ध हर फिल्मों में अपने संगीत से जरिए नए म्यूजिक लेकर आ रहे हैं, जिससे उनकी डिमांड बढ़ रही है।

 

बैकग्राउंड ट्रैक देने में माहिर

 

अनिरुद्ध रविचंदर रजनीकांत (पेट्टा और जेलर), कमल हासन (विक्रम), विजय (मास्टर और लियो) और शाहरुख खान (जवान) जैसी देश के सबसे बड़े सितारों के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक बना चुके हैं। अनिरुद्ध रविचंदर बड़े एक्टर्स के लिए म्यूजिक एंथम  दिया है। यही वजह है कि अनिरुद्ध ने 33 साल की उम्र में एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किया है। वहीं, प्रीतम, विशाल-शेखर, एमएम कीरवानी और युवान शंकर राजा जैसे अन्य भारतीय म्यूजिशियन एक फिल्म के लिए 5 करोड़ से कम चार्ज करते हैं। 

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap