logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या पंजाबी सिंगर करण औजला हैं बाइसेक्शुअल? टीम ने बताया वायरल पोस्ट का सच

सिंगर करण औजला को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में कहा गया है कि वह बाइसेक्सुअल है।

Karan Aujla

करण औजला, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

पंजाबी सिंगर करण औजला अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने खुद के बाइसेक्शुअल होने की बात कही थी। इस पोस्ट ने फैंस के बीच में हड़कंप मचा दिया है। इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग उनकी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह पोस्ट नकली है। इस पोस्ट में कोई सच्चाई नहीं है।

 

अब इस पूरे विवाद पर करण की टीम ने अपना रिएक्शन दिया है और वायरल पोस्ट का सच बताया है। टीम ने अपने बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर जो पोस्ट वायरल हो रहा है। उसमें कोई सच्चाई नहीं है। इस पोस्ट का करण से कोई लेना देना नहीं है। अगर आप इस पोस्ट को ध्यान से देखेंगे तो इसमें सच्चाई कम और झूठ ज्यादा नजर आता है।

 

यह भी पढ़ें: रणवीर ने छोड़ी थी 'डॉन 3', अब इस विवाद पर फरहान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

टीम ने पोस्ट को बताया नकली

टीम ने अपने बयान में कहा कि स्क्रीनशॉट में साफ दिख रहा है कि यह करण के असली और वेरिफाइड अकाउंट से मैच नहीं होता है। इसके अलावा पोस्ट में स्पेलिंग की कई गलतियां हैं जिससे साफ समझ आ रहा है कि किसी ने जानबूझकर ऐसा किया गया है। हालांकि करण ने खुद इस ममले पर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

 

 

कहां है करण औजला?

करण औजला इन दिनों अपने पी पॉप कल्चर इंडिया टूर में धमाल मचा रहे हैं। उन्होंने 3 अप्रैल को कोलकाता में शो किया। इससे पहले उनका दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ था। इस शो में खराब मैनेजमेंट  के कारण दर्शक नाराज हो गए थे और उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई गई थी। उन्होंने 12 अप्रैल को मुंबई में शो किया था।

 

यह भी पढ़ें: नई फिल्मों में फिर से इस्तेमाल हो रहे हैं पुराने गाने, बदला ट्रेंड

करण ने गाए ये हिट गाने

करण को 'सॉफ्टली', 'डॉन्ट लुक', 'प्लेयर्स', 'चिट्टा कुर्ता' जैसे गानों से पहचान मिली। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।


और पढ़ें