logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'तेहरान' में जॉन का दिखा धांसू अंदाज, जानें कहां देख सकते हैं फिल्म

जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तेहरान' जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म का धांसू ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं यह फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी?

john abraham tehran

जॉन अब्राहम तेहरान पोस्टर (Photo Credit: John Abraham Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तेहरान' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है। यह फिल्म ओटीटी प्लटेफॉर्म जी5 पर 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में जॉन के साथ मानुषी छिल्लर, मधुरिमा तुली और नीरू बाजवा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'क्या वह देशभक्त था या देशद्रोही? इस स्वतंत्रता दिवस पर सच्च सामने आएगा'।

 

'तेहरान' की चर्चा लंबे समय से हो रही थी। यह फिल्म पहले साल 2023 में रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ कारणों की वजह से फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजान ने किया है। 

 

यह भी पढ़ें- 'मैंने चीट नहीं किया, खुदकुशी का मन करता था,' तलाक पर बोले चहल

'तेहरान' में जॉन का दिखा धांसू अंदाज

इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत 13 फरवरी 2012 से होती है जिसमें दिल्ली के औरंगजेब रोड पर बम ब्लास्ट हो जाता है। इस तरह का ब्लास्ट तीन अलग- अलग देशों में होता है। इस घटना को आतंकी साजिश बताया जाता है। इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस के ऑफिसर राजीव कुमार (जॉन अब्राहम) को सौंपी जाती है। इस हमले के जरिए कुछ लोग अपना फायदा करना चाहते हैं। राजीव मामले की जांच करते हुए ईरान पहुंचता है। उसे ईरान में मारने की साजिश रची जाती है। इजरायल बीच में ही उसका साथ छोड़ देता है और भारत में राजीव को जानेलवा मिशन पर अकेला छोड़ देता है। अब राजीव कैसे अपने दुश्मनों से बदला लेगा।

 

 

यह भी पढ़ें- कपिल ने शो से निकाला या कॉमेडियन ने लिया ब्रेक, राजीव ने बताई सच्चाई

 

फिल्म के डायलॉग्स दमदार है। फिल्म में जॉन धांसू ऐक्शन करते हुए दिखाई देते हैं। 2 मिनट 39 सेकेंड के ट्रेलर को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। जॉन की देश भक्ति फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। वह आखिरी बार फिल्म 'द डिप्लोमैट' में नजर आए थे।

Related Topic:#John Abraham

और पढ़ें