logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'आधे शबाना आजमी टाइप थे, यह कैसा जेन-जी प्रोटेस्ट', कंगना रनौत का नया बयान

कंगना रनौत ने जेन जी प्रोटेस्ट को गटर जेनरेशन कहा था। इस बयान की वजह से उनकी जमकर आलोचना हुई थी। अब कंगना ने इस पर सफाई दी है।

kangana ranaut

कंगना रनौत, Photo Credit: Kangana insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अभिनेत्री और बीजेपी सासंद कंगना रनौत अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपने एक बयान में प्रोटेस्ट करने वाले लोगों को 'जेनरेशन गटर' कहा था। इस वजह से उनकी जमकर आलोचना हुई थी। अब कंगना ने इस मामले में सफाई दी है।

 

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। आइए जानते हैं कंगना ने क्या कुछ कहा?

 

यह भी पढ़ें: स्वंतत्रता दिवस पर 10 साल में 17 फिल्में रिलीज, सिर्फ 6 हैं देशभक्ति फिल्में

कंगना ने जनेशन गटर वाले बयान पर दी सफाई

वीडियो में कंगना ने कहा, 'पूरे देश के युवा? अगर आप सिर्फ जेन जी बात करते हैं तो करीब 30 से 35 करोड़ के पास इनकी पॉपुलेशन होने वाली है। जो जंतर मंतर है वहां पर 10, 000 लोग इकट्ठा हुए थे जिनमें तो आधे से ज्यादा लोग शबाना आजमी टाइप लोग थे, आपने देखा की हर टाइप के ऐज ग्रुप घूम रहा था। अगर हम युवाओं की बात करते हैं, सिर्फ जेन जी की हम बात करते हैं तो लगभग वहां पर 2,000 जेन जी थी तो ये कैसे ये लोग इसे जेनजी का प्रोटेस्ट कह रहे हैं? कि पूरी देश के जेन जी प्रोटेस्ट कर रहे हैं?'

 

 उन्होंने आगे कहा, 'ये जो यहां पर नसल इकट्ठा हुई थी, उसी के बारे में मैंने खासतौर पर कहा था। मैं आपको ओपन चैलेंज देती हूं। मेरा कोई ऐसा कोट बताइए जहां मैंने पूरे जेनरेशन को कहा हो। ये फालतू का एजेंडा आप मेरे साथ मत चलाइए। मैं युवाओं का विरोध नहीं कर सकती हूं क्योंकि मैं खुद युवा हूं।'

 

यह भी पढ़ें: 'तनाव पूर्ण था रिश्ता', आदित्य पंचोली के बारे में बात नहीं करना चाहतीं पूजा बेदी

  

20 जुलाई को जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट हुआ था। इस प्रोटेस्ट में शबाना आजमी, प्रकाश राज समेत कई कलाकार भी शामिल हुए थे। इस विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

कंगना ने क्या कहा था?

कंगना रनौत ने जेन जी प्रोटेस्ट की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, 'मैंने अपने जिंदगी में कभी इतनी बदसूरती एक जगर पर नहीं देखी। जेने जी के विरोध के ये वीडियो देखकर उल्टी आती है। वह जिस तरह की बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। मैंने अपनी जिंदगी में कभी हर एक फ्रेम में इतनी अजीब और भद्दी चीजें नहीं देखीं। मैं उन्हें जेनरेशन गटर कहती हूं। उनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ भी नहीं है। वे पढ़ाई लिखाई में भी अच्छे नहीं हैं।'


और पढ़ें