logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सॉरी ऋतिक' ट्रेंड पर कंगना को गुस्सा क्यों आया है?

सोशल मीडिया पर 'सॉरी ऋतिक' ट्रेंड पर ऋतिक के बयान से कंगना रनौत भड़क गई। कंगना ने सबा आजाद का जिक्र कर ऋतिक पर निशाना साधा, जिससे उनका पुराना विवाद फिर ताजा हो गया है।

Hrithik Roshan And Kangana Ranaut

ऋतिक रोशन और कंगना रनौत, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड में एक बार फिर से ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का पुराना विवाद चर्चा में आ गया है, जिसकी शुरुआत सोशल मीडिया पर चले 'सॉरी ऋतिक' ट्रेंड से हुई थी। इस ट्रेंड पर जब ऋतिक रोशन ने अपना रिएक्शन दिया तो अभिनेत्री कंगना रनौत का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ऋतिक पर निशाना साधते हुए उनकी पार्टनर सबा आजाद का भी जिक्र कर दिया जिससे यह पूरा पुराना मामला इंटरनेट पर फिर से गर्मा गया है।

 

इस मामले की शुरुआत तब हुई जब कंगना रनौत ने छात्र आंदोलनों के बारे में कुछ बातें कही थीं। कंगना ने प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए 'जेनरेशन गटर' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था जिससे लोग उनकी आलोचना करने लगे। इसी बीच इंटरनेट पर कुछ लोगों ने 'हमें ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए' नाम से एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया।  साल 2016 के उस समय को याद किया गया जब कंगना ने ऋतिक पर आरोप लगाए थे और अब लोग कह रहे हैं कि उस समय ऋतिक की कोई गलती नहीं थी।

 

यह भी पढ़ें: T सीरीज और जी म्यूजिक ने सोनू निगम को बैन क्यों किया? खुद किया खुलासा

ऋतिक रोशन का बयान

सोशल मीडिया पर ट्रेंड चलने के दौरान ऋतिक रोशन का जवाब भी सामने आया। ऋतिक का कहना था कि सिर्फ नापसंद के आधार पर किसी का समर्थन करना समाज की बड़ी कमजोरी है। उन्होंने साफ किया कि वह बिना प्रूफ के किसी की तरफदारी नहीं करेंगे और सही सबूत सामने आने का इंतजार करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने तंज कसा कि आज के समय में इन पुरानी बातों या बहसों की परवाह कौन करता है।

 

ऋतिक का यह कमेंट देखकर कंगना रनौत गुस्सा हो गई। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि उन्हें खुशी है कि ऋतिक को अपनी पार्टनर सबा आजाद मिल गई हैं और दोनों साथ में अच्छे लगते हैं। कंगना ने कहा कि अब जब ऋतिक रिश्ते में हैं तो ऐसी किसी महिला को परेशान करना उनके बड़े स्टार होने के हिसाब से ठीक नहीं है। कंगना ने कहा कि ऋतिक को ट्रोलर्स की बुराई करनी चाहिए।

साल 2016 का पुराना विवाद

यह पूरा विवाद साल 2016 का है जब कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन को अपना 'सिल्ली एक्स' कहा था। कंगना का कहना था कि फिल्म 'कृष 3' की शूटिंग के वक्त उनके बीच रिश्ता था। ऋतिक ने इन सभी बातों को गलत बताया और कहा कि उनके बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं था। 

 

यह भी पढ़ें: 'AI से बना दिया...', 'आंखों से तूने 2.0' वाले गाने पर भड़के क्यों जतिन पंडित?

 

इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को कानूनी नोटिस भेजे। ऋतिक ने शिकायत की थी कि कोई दूसरा इंसान उनकी फर्जी ईमेल आईडी से बात कर रहा है जबकि कंगना का कहना था कि वह आईडी ऋतिक ने दी थी। साल 2017 में पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया कि इस बात का कोई पक्का सबूत नहीं मिला है। 


और पढ़ें