कॉमेडियन कपिल शर्मा की फिल्म 'दादी की शादी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में कपिल के साथ नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने 45 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू किया है।
'दादी की शादी' पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। फिल्म पहले दिन 1 करोड़ का भी बिजनेस नहीं कर पाई। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है?
यह भी पढ़ें: बोरिंग हो गया है IPL? टॉस के वक्त ही तय हो जा रहा मैच का नतीजा
'दादी की शादी' पहले दिन पिट गई
Sacnilk. Com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 60 लाख रुपये की कमाई की है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 72 लाख रुपये का बिजनेस किया है। जबकि इस फिल्म का बजट ही 20 करोड़ रुपये है। इस फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन के किया है।
कपिल का फिल्मी करियर
कपिल का इन दिनों नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' आ रहा है जो दर्शकों को खूब पसंद है। इससे पहले वह 'कॉमेडी सर्कस', 'लॉफ्टर नाइट्स', 'कॉमेडी का डेली सोप', 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' में नजर आ चुके हैं। उनके सभी शोज टीवी पर हिट रहे। वहीं उनका फिल्म का करियर कुछ खास नहीं रहा। अभी तो उनकी 4 फिल्में रिलीज हुई है जिसमें सिर्फ एक हिट फिल्म हिट थी बाकि सभी फ्लॉप हुई थी।
यह भी पढ़ें: इमोशन से भरपूर है 'दादी की शादी', नीतू कपूर की दमदार ऐक्टिंग ने जीता दिल
2015 में कपिल की 'किस किस को प्यार करूं' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 71 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके बाद उनकी 'फिरंगी' रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। 2023 में 'ज्विगाटो'' रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। 2025 में उनकी फिल्म किस किस को प्यार करूं रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।