logo

मूड

ट्रेंडिंग:

झूठ और धोखे का खेल फिर होगा शुरू, 'द ट्रेटर्स 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया। शो के दूसरे सीजन में खूब सारा सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है।

the traitors 2 poster

द ट्रेटर्स 2 पोस्टर, Photo Credit: Karan Johar Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

करण जौहर का शो 'द ट्रेटर्स 2' अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाला है। इस शो के ऑन एयर होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो में 21 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं जिनका चेहरा पहले ही रिवील हो चुका है। इस बार करण के साथ उनका नया साथी बू भी नजर आएगा जो कंटेस्टेंट्स के लिए बुरी खबर लाएगा।

 

मेकर्स ने शो का ट्रेलर रिलीज कर दिया है जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस थ्रिलर रियलिटी शो की शूटिंग जैसलमेर के शाही सूर्यगढ़ पैलेस में हुई है। इस बार हर शब्द, हर फैसला आपकी गेम को बदल कर रखने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: 'पवन सिंह ने जबरदस्ती करवाया किसिंग सीन', काजल राघवानी का खुलासा

इनोसेंटस बनाम ट्रेटर्स की होगी जंगी

ट्रेलर के शुरुआत में ही कंटेस्टेंट्स के बीच में प्लानिंग, टकराव और एलिमिनेशन की झलक देखने को मिलती है। करण जौहर शुरुआत में ही कहते हैं, 'यह महल किसी सपने जैसे लगता है। मैं इस सपने को बुरे सपने में बदलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' हर कंटेस्टेंट अपनी गेम खेलता नजर आ रहा है। श्वेता कहती हैं, 'मैंने ही अपने पतियों को धोखा देते हुए पकड़ा था।' जिस पर करण ने कहा कि आप झूठ पकड़ने में इतनी माहिर नहीं हो सकती है। रिया कहती हैं, 'उन्हें रियलिटी शो का अनुभव है'। जबकि पारुल ने एक कंटेस्टेंट पर तंज कसते हुए कहा कि वह टीवी ऐक्ट्रेस हैं और बिना ग्लिसरीन के भी रो सकती हैं। ट्रेलर के आखिर में कंटेस्टेंट्स किसी चीज से हैरान नजर आते हैं।

 

 

इस बार भी शो में दो ग्रुप साथ खेलेंगे। इनोसेंट्स को खुद को बचाने के लिए ट्रेटर्स को पहचानना होगा। जबकि ट्रेटर्स को अपनी पहचान छुपाकर रखनी होगी। शो का पिछला सीजन दर्शकों को खूब पसंद आया था। करण ने शो को लेकर कहा कि इस बार प्लेयर्स पहले से ज्यादा चालाक है। आपको गेम में दोस्ती में दरार देखने को मिलेगी। यह शो 13 अगस्त से 

अमेजन प्राइम पर हर गुरुवार को रिलीज किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: मिनी माथुर ने जीती अलायंस की ट्रॉफी, 50 लाख रुपये का इनाम किया अपने नाम

शो के खिलाड़ी

मुनव्वर फारुकी, अभिषेक मल्हान, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी, क्रिस्टल डिसूजा, रणवीर बराड़, दलीप ताहिल, शाहनील गिल और शालिनी पासी समेत अन्य खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।


और पढ़ें