logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कृति सेनन से मीरा राजपूत तक, What Women Want में सेलेब्स ने खोले दिल के राज

करीना कपूर के शो 'व्हांट वीमन वांट' का ट्रेलर सामने आया है। शो के प्रोमो में कृति सेनन से लेकर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत तक नजर आईं।

Kareena Kapoor, Pankaj Tripathi and Kriti Sanon

करीना कपूर, पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

करीना कपूर अपने नए शो 'व्हाट वीमेन वांट' का नया सीजन लेकर आ रही हैं। शो का ट्रेलर सामने आया है जिसमें मीरा राजपूत, कृति सेनन, गुनीत मोंगा, पंकज त्रिपाठी, ताहिरा कश्यप, महीप कपूर जैसे कई बड़े चेहरे नजर आए। शो के ट्रेलर ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है। इस ट्रेलर की लाइमलाइट शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत बनीं।

 

करीना और मीरा को साथ देखकर दर्शक हैरान रह गए। कुछ समय पहले दोनों की साथ में तस्वीरें वायरल हुई थीं। मीरा ने करीना संग अपने इंस्टाग्राम पर  कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसके अलावा कृति सेनन संग के साथ का प्रोमो वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: '100 फिल्में कर रहा हूं मुझे लोन की क्या जरूरत?', कोर्ट के बाहर बोले राजपाल यादव

कृति ने बताया क्या चाहती हैं महिलाएं?

इस प्रोमो में कृति अपना राखी वाले विज्ञापन की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा था जब मेरी चोली छह लोगों के पैनल के चर्चा का विषय बन गई। इस पर करीना ने कहा, 'मुझे पता है'। इस पर करीना ने पूछा कि एक महिला क्या चाहती है? कृति ने कहा, 'महिला चाहती है कि उसे कोई जज न करें और लोग अपना काम करें।'

 

दरअसल कृति एक ज्वेलरी के विज्ञापन में रक्षाबंधन सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रही थीं। इस विज्ञापन में उन्होंने ब्रालेट ब्लाउड के साथ स्कर्ट पहना था। उनका यह आउटफिट लोगों को पसंद नहीं आया था। इस वजह से कृति को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया था।

 

यह भी पढ़ें: 'मां-बाप का भरोसा टूटा', लिप किस वीडियो पर बोलीं अपूर्वा मखीजा

'व्हाट वीमन वांट' का ट्रेलर रिलीज

 

शो के प्रोमो की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के साथ होती है। वह कहते हैं कि क्या आप जानती हैं कि मेरी फिल्मों से ज्यादा इस एपिसोड का प्रभाव पड़ेगा। गांव के लोग कहेंगे कि करीना के साथ इंटरव्यू में नजर आया। इसके बाद मीरा को दिखाया जाता है। करीना कहती हैं कि हम दोनों को साथ देखना लोगों के लिए बहुत एक्साइटिंग है। इसके बाद महीप कपूर, ताहिरा कश्यप समेत अन्य कलाकारों की झलक दिखाई गई है। इस शो के ऑन एयर होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।


और पढ़ें