logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सरोज खान की वजह से सेट पर क्यों रोने लगी थीं रेखा, पढ़ें- किस्सा

सरोज खान और रेखा ने साथ में फिल्म 'शेषनाग' में काम किया था। फिल्म के सेट पर दोनों के बीच में अनबन हो गई थी।

rekha and saroj khan

रेखा और सरोज खान (Photo Credit: Rekha | Saroj khan insta Instagram)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सरोज खान बॉलीवुड की टॉप कोरियोग्राफर थीं। सरोज खान को सेलेब्स प्यार से 'मास्टर जी' बुलाते थे। उन्होंने इंडस्ट्री के हर बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। उनके डांस स्टेप पर फैंस खुद को थिरकने से रोक नहीं पाते थे। उन्होंने कई एक्टर्स को डांस सिखाया था। श्रीदेवी से लेकर माधुरी तक ने उनके साथ काम किया था। सरोज खान ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि रेखा और उनके बीच में विवाद किस कारण से हुआ था।

 

सरोज ने बताया कि फिल्म 'शेषनाग' के गाने की शूटिंग के लिए हमारे पास कम समय था। एक गाना था जिसके डांस स्टेप्स काफी मुश्किल थे। इसलिए मैं बार-बार रेखा को डांस रिहर्सल के लिए बुलाती थीं। वह किसी ना किसी वजह से रिहर्सल टाल देती थीं। ऐसे 3 दिनों हो गए थे।

 

ये भी पढ़ें-अर्जुन और मलाइका के बीच में दिखी नोकझोंक, फैंस बोले- 'हो जाए पैचअप'

 

क्यों सरोज खान शूटिंग नहीं करना चाहती थीं रेखा

 

उन्होंनें आगे कहा,  '3 दिनों बाद जब रेखा सेट पर आई थीं तो उसके बाद भी वह मेरे साथ शूटिंग नहीं करना चाहती थीं। मैंने उनसे कहा कि क्या आपको मुझसे कोई एलर्जी है। मैं आपको बार-बार रिहर्सल के लिए बुला रही हूं। आप नहीं आ रही है, अगर आप मेरे साथ काम नहीं करना चाहती तो प्रोड्यूसर से बात कर लो। इसके जवाब में रेखा ने कहा था ऐसी कोई बात नहीं है।

 

सरोज जी की बातें सुनने के बाद रेखा अपनी वैनिटी वैन में रोने लगी थीं। इसके बाद मैं उसे समझाने गई थी। मैंने उनसे कहा कि क्या बात हो गई, क्या मैंने आपसे ऐसा कुछ कह दिया जो नहीं कहना चाहिए था। इसके बाद रेखा ने रिहर्सल की थी। उन्होंने वैसे ही स्टेप किए थे जैसे मैंने सिखाए थे।

 

ये भी पढ़ें-  कंगना रनौत ने खुद को क्यों बताया 'बेवकूफ', फैंस को जवाब जान लगेगा झटका

 

रेखा ने गाने की शूटिंग एक ही दिन में खत्म कर ली थी। इस गाने के जबरदस्त डांस स्टेप्स ने मार्केट में तहलका मचा दिया था। 1990 में 'शेषनाग' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रेखा, जीतेंद्र, मंदाकिनी और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे।

 

 


और पढ़ें