logo

मूड

ट्रेंडिंग:

14 साल का झगड़ा खत्म, गोविंदा की पत्नी सुनीता ने भांजे कृष्ण अभिषेक को लगाया गले

गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक में सालों से अनबन थी। अब सुनीता ने गिले शिकवे भुलाकर आगे बढ़ने का फैसला किया है।

sunita ahuja and krushna abhishek

सुनीता अहूजा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच में रिश्ते अच्छे नहीं थे। दोनों ने एक-दूसरे को लेकर मीडिया में कई बातें की थी लेकिन अब सब ठीक हो गया है। 15 अप्रैल को 'लाफ्टर शेफ 3' के सेट पर सुनीता अहूजा पहुंचीं और वहां पर उन्होंने भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह को गले लगाया।

 

14 साल बाद दोनों के बीच की गलतफहमियां दूर हो गईं। 14 साल बाद मामी को गले लगाकर कृष्णा और कश्मीरा भावुक हो गए। कृष्णा ने मामी को गले लगाते हुए कहा कि 14 साल का वनवास आज खत्म हो गया। वहीं, कश्मीरा भी बहुत इमोशनल हो गईं। उनके आंखों से आंसू बहने लगे।

 

यह भी पढ़ें: इंटेंस रोमांटिक फिल्म में फिर साथ दिखेगी सैयारा जोड़ी, मोहित सूरी होंगे निर्देशक

सुनीता ने भांजे कृष्णा को लगाया गले

कृष्णा ने आगे कहा, 'ये हम दोनों के लिए सरप्राइज था। हम दोनों को नहीं पता था कि मामी आज आने वाली हैं। मैं उनका बहुत धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने शो में आने के लिए हां कहा। वह शो पर आज आई हैं। वह जो जितने भी मसाले पिछले 10-12 साल में मीडिया में आए है। आज उन सब में आग लगाकर, उसको हमने साथ में आकर खत्म कर दिया।'

 

कश्मीरा आगे कहती हैं कि सब जलने वालों तुम्हारा मुंह काला। सुनीता अपने उसी अंदाज में नजर आए। उन्होंने कहा, 'अब क्या चाहिए। बहू है, बेटा और बहू के बच्चे भी हो गए हैं। अब क्या चाहिए? वक्त का क्या भरोसा, रात को सोते हैं और पता नहीं सुबह उठेंगे या नहीं।'

 

यह भी पढ़ें: संध्या बींदणी से लेकर गोपी बहू तक, टीवी पर चला इन बहुओं का सिक्का, आज कहां गायब?

क्यों हुआ था विवाद?

सालों पहले कृष्णा ने अपने मामा गोविंदा पर नेशनल टीवी पर एक मजाक किया था। इस वजह से गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कृष्णा और उनके परिवार से दूर बना ली थी। इसके बाद गोविंदा और कृष्णा ने एक-दूसरे पर कई आरोप भी लगाए थे।

 

2024 में सुनीता ने कहा था कि वह कपिल शर्मा में कभी इसलिए नहीं गई क्योंकि उसमें कृष्णा और कश्मीरा थे। हालांकि पिछले कुछ सालों में कृष्णा ने अपने इंटरव्यूज में मामी सुनीता को मनाने की कई कोशिश की थी। उनकी बहन आरती की शादी में सिर्फ गोविंदा और उनके बेटे यश शामिल हुए थे। गोविंदा की पत्नी सुनीता शादी में शामिल नहीं हुई थी।


और पढ़ें