logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लापता लेडीज' के 'छोटू' को निर्देशक ने धमकाया, सतेंद्र सोनी कहां फंस गए?

'लापता लेडीज' फेम एक्टर सतेंद्र सोनी ने वीडियो जारी कर डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

Satendra Soni

सतेंद्र सोनी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिल्म 'लापता लेडीज' और वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में काम करने वाले 26 साल के एक्टर सतेंद्र सोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह रोते हुए दिख रहे हैं। मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव से आकर मुंबई में काम करने वाले सतेंद्र सोनी ने एक फिल्म के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सतेंद्र सोनी का कहना है कि फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें काम के पैसे नहीं दिए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर होटल से बाहर निकाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश की पुलिस ने मामले में दखल दिया और उन्हें सुरक्षित बचा लिया।

 

एक्टर सतेंद्र सोनी एक नई फिल्म की शूटिंग के लिए गए हुए थे जिसका नाम 'पेट पालकी' है और इसके डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह हैं। फिल्म साइन करते समय सतेंद्र सोनी को एडवांस के रूप में 50,000 रुपये दिए गए थे। फिल्म के मेकर्स ने उनसे वादा किया था कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद उनके बाकी के पैसें दे दिए जाएंगें।

 

यह भी पढ़ें: 'लव एंड वॉर' के सेट पर कारपेंटर की मौत, इंडस्ट्री पर ही उठे सवाल? समझिए वजह

8 दिन की शूटिंग के बाद मारपीट

सतेंद्र सोनी ने लगातार 8 दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग की। जब काम खत्म होने पर उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह से अपने बाकी पैसे मांगे तो पुष्पेंद्र सिंह ने पैसे देने से साफ मना कर दिया। जब सतेंद्र सोनी ने इसका विरोध किया तो उनके साथ बीच सड़क पर मारपीट की गई और उनका मोबाइल फोन भी छीनने की कोशिश की गई।

 

डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने एक्टर सतेंद्र सोनी और उनके साथ आए दो साथियों को डराया और धमकाया। उनका सारा सामान होटल के कमरे से बाहर फिंकवा दिया गया। उन्हें वहां से जाने भी नहीं दिया जा रहा था और जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं जिससे वह और उनके साथी सब डर गए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस स्थिति में सतेंद्र सोनी ने रोते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर मदद मांगी। वीडियो वायरल होते ही मध्य प्रदेश के मैहर जिले की पुलिस तुरंत हरकत में आई। मैहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सतेंद्र सोनी और उनके साथियों की मदद की और उन्हें वहां से निकाला।

 

मुसीबत से निकलने के बाद सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि मैहर पुलिस की मदद और लोगों के सपोर्ट की वजह से वह अब सुरक्षित मुंबई वापस लौट आए हैं। उन्होंने इस मुश्किल समय में मदद करने के लिए पुलिस और लोगों का शुक्रिया अदा किया।

 

यह भी पढ़ें: एंजेलिना जोली जोली संग किस फिल्म में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा?

कौन हैं सतेंद्र सोनी?

सतेंद्र सोनी मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव 'सिहोरा' के रहने वाले हैं। कम लंबाई के कारण शुरुआती दिनों में उन्हें लोगों के तानों का सामना करना पड़ा था लेकिन वह एक्टिंग का सपना लेकर मुंबई आए। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'द कपिल शर्मा शो' से की थी। इसके बाद आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'लापता लेडीज' में 'छोटू' के किरदार से उन्हें पहचान मिली। वह 'अब तो भगवान भरोसे', 'मिर्जापुर' और 'वनवास' जैसी फिल्मों में राजपाल यादव और रवि किशन जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें