साल 2022 में सुष्मिता सेन और ललित मोदी की रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में बनी और लोगों ने सुष्मिता को ट्रोल करते हुए गोल्ड डिगर का टैग दिया था। सुष्मिता ने ट्रोर्ल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था। अब इस पूरे विवाद पर ललित मोदी ने अपना रिएक्शन दिया है।
ललित ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे संग बातचीत में अपने और सुष्मिता के रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सुष्मित एक स्ट्रॉन्ग इंडिपेंडे वुमन हैं जो कभी भी उन पर फाइनैंशियल डिपेंडेंट नहीं थीं। उन्हें महसूस होता है कि वह उनके केप्ट बॉयफ्रेंड हैं। हम जब भी बाहर जाते थे तब सुष्मिता ही बिल देती थीं। उन्हें किसी से कोई गिफ्ट लेना पसंद नहीं है।
यह भी पढ़ें: 'काला हिरण' नाम से बनाई फिल्म, पोस्टर देखते ही सलमान खान ने भेजा नोटिस
गोल्ड डिगर नहीं हैं सुष्मिता
ललित ने कहा, 'सुष्मिता कमाल की इंसान हैं। वह मेरे सबसे अच्छी दोस्त और जिंदगी का अहम हिस्सा थीं। उन्होंने अपने दम पर सफलता पाई है। वह एक सुंदर, सफल और सेल्फमेड वुमेन है। मैं जितने भी लोगों को जानता हूं। उनसे ज्यादा सुष्मिता के पास डायमंड है। उन्होंने सब कुछ खुद कमाया है। उनके पास अपना डायमंड स्टोर भी हैं। उन्हें गोल्ड डिगर कहना गलत है। असल में वह एक असली हीरा हैं और ललित एक डायमंड डिगर है।'
ललित ने पोडकॉस्ट में बताया कि रिश्ते के बारे में ऑफिशियल उनके सामने ही किया था। यह कोई योजना नहीं थी बस अचानक से लिया गया कदम था। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने यह उसके सामने ही किया था। उसे नहीं लगा था कि मैं इसे पोस्ट कर दूंगा। फ्लाइट में किसी बात पर हमारी बहस हो गई थी और उसने कहा था कि तुम उसे पोस्ट नहीं करोगे। मैं हंसा और बटन दबा दिया। हमें अंदाजा नहीं था कि हंगामा मच जाएगा। हालांकि मुझे किसी बात का कोई पछतावा नहीं है।'
यह भी पढ़ें: रवीना टंडन की मां की केयरटेकर ने चुराए 25 लाख के गहने, अब हुई गिरफ्तार
क्यों हुआ था ब्रेकअप?
ललित मोदी ने इसी पोडकॉस्ट में आगे कहा, 'सुष्मिता के साथ बिताए पल सबसे खास थे। ये मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत यादे हैं। हमारा ब्रेकअप लॉन्ग डिस्टेंस की वजह से हुआ था। मैं लंदन में रहता था और सुष्मिता भारत में थीं।'