logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Dola Re Dola की शूटिंग के दौरान 4 महीने प्रेग्नेंट नहीं थीं माधुरी, खुद बताया सच

माधुरी दीक्षित इन दिनों फिल्म 'मां बहन' के प्रमोशन के दौरान लगातार इंटरव्यूज दे रही हैं। उन्हें लेकर खबर सामने आई थी जिसका उन्होंने खंडन किया है।

madhuri dixit

माधुरी दीक्षित, Photo Credit: Social media

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को लेकर पिछले कुछ दिनों खबर आई थी कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' के गाने 'डोला रे डोला' की शूटिंग के दौरान 4 महीने प्रेग्नेंट थीं। उन्हें डांस स्टेप्स करने में दिक्कत हो रही थीं। अब इस खबर पर माधुरी दीक्षित ने अपना रिएक्शन दिया है।

 

स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में माधुरी ने कहा, 'यह बकवास है। मेरे बेटे एरिन का जन्म 2003 में हुआ था। एक बार मैथ्स कर लेना चाहिए।' माधुरी के बड़े बेटे एरिन का जन्म 17 मार्च 2003 को हुआ था। उनकी उम्र 23 साल हैं। जबकि 'देवदास' सिनेमाघरों में 12 जुलाई 2002 को रिलीज हुई थी। इसका प्रीमियर कान्स में रखा गया था।

 

यह भी पढ़ें: करिश्मा से सुष्मिता तक, 90 की एक्ट्रेसेज जिन्होंने बॉलीवुड में किया दमदार कमबैक

माधुरी ने बताया सच

माधुरी ने आगे कहा कि इस फिल्म की शूटिंग बहुत ही थकान भरी थी लेकिन इसके पीछे प्रेग्नेंसी कारण नहीं था। मैं उस दौरान बहुत ट्रैवल कर रही थी। मौसल लगातार बदल रहा था। मैं कभी यहां तो कभी वहां शूटिंग के लिए जा रही थी। इस वजह से परेशानी हुई थी।

सरोज खान की एसोसिएट कोरियोग्राफर ने किया था दावा

दरअसल सरोज खान के साथ काम करने वाली एसोसिएट कोरियोग्राफर रूबीना खान ने एक पोडकॉस्ट में कहा था कि माधुरी डोला रे डोला की शूटिंग के दौरान 4 महीनों की प्रेग्नेंट थीं। उन्हें घूमने वाले स्टेप्स करने में दिक्कत हो रही थी। उस शॉट को करने में सुबह 9 से रात के 10 बज गए थे क्योंकि माधुरी को बार-बार चक्कर आ रहे थे। उन्हें हल्का बुखार भी था लेकिन उन्होंने कभी स्टेप को बदलने के लिए नहीं कहा। जो भी मास्टरजी (सरोज खान) ने उनसे करने को कहा वैसा ही किया।

 

यह भी पढ़ें: 'मर्द को प्यार नहीं होता, आदत लगती है', अफेयर वाले सवाल पर बोले खेसारी लाल यादव

कल्ट क्लासिक है देवदास

'डोला रे डोला' पर माधुरी के साथ ऐश्वर्या राय ने भी परफॉर्म किया था। आज भी यह गाना दर्शकों को खूब पसंद है। 'देवदास' उस समय की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। शाहरुख खान ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी।
 
वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी नेटफ्लिक्स की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 'मां बहन' में तृप्ति डिमरी और रवि किशन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 4 जून को स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में माधुरी ने सिंगल मदर की भूमिका निभाई हैं। 


और पढ़ें