logo

ट्रेंडिंग:

Lokah: Chapter 2 में क्या है खास? जिसने सुपरहिट फिल्मों को दी मात

मलयालम फिल्म 'लोका: चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। यह मलयालम सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म है। आइए जानते हैं इस फिल्म क्या है ऐसा खास? जिस कारण हो रही है चर्चा।

 malayalam movie lokah chapter 1

लोका: चैप्टर 1 (Photo Credit: kalyani priyadarshan insta handle)

बॉक्स ऑफिस पर मलयालम फिल्म 'लोका: चैप्टर 1' ने धूम मचा रखी है। फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 28 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'लोका: चैप्टर 1' मलयालम सिनेमा की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण दुलकर सलमान ने किया है। फिल्म ने 5 दिनों में करोड़ों का बिजनेस कर लिया है। इस लो बजट ने कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस तोड़ दिया है। आइए जानते हैं किन कारणों से इस फिल्म को इतना पसंद किया जा रहा है?

क्या है 'लोका: चैप्टर 1' की कहानी?

लोका का निर्देशन डॉमिनिक अरुण ने किया है। फिल्म में मुख्य किरदार चंद्रा (कल्याणी प्रियदर्शन) बेंगलुरु में रहती हैं। वह रहस्यमयी और अलग- थलग रहती है। चंद्रा के पड़ोस में दो बेरोजगार लड़के सनी और वेनू रहते हैं। इन दोनों लड़कों को चंद्रा पर शक होता है और धीरे-धीरे उसके रहस्य का पता चलता है। फिल्म में चंद्रा के किरदार को केरल की लोककथा से जोड़ा गया है।

 

यह भी पढ़ें- मुस्लिम संगठनों ने किया विरोध, बंगाल में जावेद अख्तर का मुशायरा स्थगित

फिल्म की खासियत

फिल्म के लेखक और निर्देशक डॉमनिक अरुण ने चंद्रा के किरदार को शानदार तरीके से लिखा है। जिस तरह से डॉमनिक चंद्रा के किरदार को परत दर परत दिखाते हैं। उन्होंने चंद्रा के किरदार को केरल की लोककथा से जोड़ते हुए नए अंदाज में पेश किया है। इस फिल्म की कहानी को शानदार तरीके से लिखा गया है। साथ ही विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया।

 

'लोका' में कल्याणी प्रियदर्शन ने शानदार काम किया है। वह हर सीन में कमाल की लग रही है। उनके जबरदस्त ऐक्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने किरदार को पर्दे पर जीवंत कर दिया है। इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स ने कैमियो रोल प्ले किया है।

 

पहली महिला सुपरहीरो फिल्म- मलयालम सिनेमा की पहली महिला सुपरहिरो फिल्म है। आमतौर पर बॉलीवुड या साउथ अक्सर मेल लीड को ध्यान में रखकर की किरदार का निर्माण किया जाता है। 

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: मृदुल तिवारी विदेशी मॉडल के प्यार में पड़े! कौन हैं वह?

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

इस फिल्म की तारीफ कई बड़े निर्देशकों ने की है। लोका को हर तरफ से प्यार मिल रहा है। फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक हर कोई फिल्म की कहानी के साथ कल्याणी प्रियदर्शन के किरदार की तारीफ कर रहा है। यह एक लो बजट फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ रुपये है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 80 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने कई फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में नजलिन की अलप्पुझा 'जिमखाना' (68 करोड़), सौबिन शाहिर की 'रोमांचम' (70 करोड़), ममूटी की 'टर्बो' (73 करोड़) और निविन पौली और साई पल्लवी की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर 'प्रेमम' (73 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

 

 

 

 

Related Topic:#Lokah Chapter 1

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap