logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वेदों से जुड़ा सवाल सुन ममता करने लगीं मंत्रोंच्चारण, यूजर्स ने ली मौज

ममता कुलकर्णी का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उनसे वेदों से जुड़ा सवाल पूछ गया जिसका जवाब सुनकर हर कोई हैरान हो गया। सोशल मीडिया पर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

Mamta Kulkarni

ममता कुलकर्णी (Photo Credit: Mamta Kulkarni Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को हाल ही में किन्रर अखाड़े का महामंडलेश्वर बना गया है। उन्होंने सन्यांस लेते हुए किन्नड़ अखाड़ा के लोगों के सामने अपना पिंडदान किया। अभिनेत्री को महामंडलेश्वर बनाने से हर कोई हैरान है। हर किसी के मन में ये सवाल है कि उन्हें किस वजह से ये उपाधि मिली है। ममता को महामंडलेश्वर बनाने पर कई साधु और संतों ने भी सवाल उठाए हैं।

 

ममता के महामंडलेश्वर बनने के बाद किन्नड़ अखाड़े में भी घमासान शुरू हो गया। अंखाडे के संस्थापक ऋषि अजय दास ने किन्नड़ अखाड़े की आचार्य महामंजलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को उनके पद से हटाने का ऐलान कर दिया था लेकिन उन्हें अपने ही लोगों का समर्थन नहीं मिला है।

 

ये भी पढ़ें- शाहरुख, अमिताभ नहीं इस एक्टर का है सबसे महंगा घर, कीमत जान लगेगा झटका

 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ममता कुलकर्णी

 

इन सबके बीच ममता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। अभिनेत्री रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में पहुंची थीं। वहां उनसे पूछा गया, 'जो भी संन्यासी बनते हैं, महामंडलेश्वर बनते हैं, उनके बारे में माना जाता है कि उन्होंने वेदों का अध्ययन किया होगा, शास्त्रों का अध्ययन किया होगा। आपके बारे में कुछ ऐसा दिखता है? 

 

उनसे जैसे ही ये सवाल पूछा गया वह तेजी से मंत्रों का उच्चारण करने लगती है। अभी ये एपिसोड ऑन एयर नहीं हुआ है। इस टीजर में पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'राणा जी इनको कभी माफ नहीं करेंगे'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस जवाब कि किसी को उम्मीद नहीं थी'। तीसरे यूजर ने लिखा, 'सवाल और जवाब मैच नहीं हो रहा है'।

 

ये भी पढ़ें- आमिर की लाइफ में फिर प्यार ने दी दस्तक, परिवार ने दी रिश्ते को मंजूरी!

 

क्या फिल्मों में वापसी करेंगी ममता

 

ममता से पूछा गया कि क्या वह फिल्मों में फिर से वापसी करेंगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा था, 'मैं फिल्मों में जाने के बारे में दोबारा सोच भी नहीं सकती हूं। मेरे लिए ये नामुमकिन है। किन्नर अखाड़े के लोग भगवान शिव और देवी पार्वती के अर्धनारेश्वर अवतार का प्रतिनिधित्व करते हैं। मैं आदिशक्ति के आशीर्वाद से महामंडलेश्वर बनी हूं। मेरे लिए इस उपाधि को पाना बड़ी सम्मान की बात है। मैंने किन्नर अखाड़े का हिस्सा बनना इसलिए चुना क्योंकि ये आपको स्वतंत्रता देता है। यहां पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है'।

 


और पढ़ें