logo

ट्रेंडिंग:

'दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है', ममता ने अंडरवर्ल्ड संग कनेक्शन पर दिया जवाब

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का नाम अक्सर अंडरवर्ल्ड से जुड़ता रहा है। अब ममता ने सालों बाद इस पर सफाई दी है।

Mamta Kulkarni

ममता कुलकर्ण, Photo Credit: Mamta Kulkarni Insta Handle

90 के दशक की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ममता का नाम अक्सर अंडरवर्ल्ड संग जुड़ता रहा है। इस वजह से उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना भी बंद हो गया था।

 

अब सालों बाद ममता ने अंडरवर्ल्ड संग अपना नाम जुड़ने पर जवाब दिया है। साथ ही ममता ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर विवादित बयान दिया है। अब उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें- अगस्त्य की फिल्म 'इक्कीस' पर लट्टू हुआ बॉलीवुड, ट्रेलर में ऐसा क्या है?

 

ममता कुलकर्णी बोलीं- 'दाऊद इब्राहिम नहीं है आतंकवादी'

 

ममता ने वीडियो में कहा, 'मेरा दाऊद इब्राहिम से कोई लेना- देना नहीं है। किसी एक का नाम जरूर था। लेकिन आप देखिए उसने देश के अंदर कोई बॉम्ब ब्लास्ट या एंटी नेशनल चीज नहीं की थी। मैं उसके साथ तो नहीं हूं लेकिन वह कोई आतंकवादी नहीं है। आपको फर्क समझ आना चाहिए। जब दाऊद का नाम लेते हैं जिसके साथ मेरा नाम जुड़ा है उसने मुंबई में कभी बॉम्ब ब्लास्ट नहीं किया है। कभी सुना है। मैं कभी दाऊद से मिली भी नहीं।'

ममता कुलकर्णी का नाम छोटा राजन संग जुड़ा था

 

ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन संग जुड़ा था। अंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन होने की वजह से उन्हें फिल्मों से बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा उनका नाम 2000 करोड़ रुपये की ड्रग्स तस्कारी का मामला सामने आया था। ऐसे खबरें थे कि ममता ने विक्की गोस्वामी से शादी कर ली है। 2000 में उन्होंने भारत छोड़ दिया था और 20 साल बाद वापस लौटी थी। ममता को इस साल की शुरुआत में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया था लेकिन इस पर खूब विवाद हुआ था। बाद में उन्हें महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया। हालांकि ममता अभी भी किन्नर समाज के साथ जुड़ी हुई है।

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: कप्तान मृदुल फूट-फूटकर रोए, फरहाना के खिलाफ क्यों हुए सभी सदस्य?

ममता कुलकर्णी का फिल्मी करियर

ममता ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत साल 1991 में तमिल फिल्म Nanbargal से की थी। इसी साल उनकी हिंदी फिल्म मेरा दिल तेरे लिया और तिरंगा रिलीज हुई थी। ममता ने वक्त हमारा है, क्रांतिवीर, करण- अर्जुन, आंदोलन, बाजी, चाइना गेट समेत कई हिट फिल्मों में काम किया है। 2022 में उनकी आखिरी फिल्म रिलीज हुई थी।

 

 

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap