logo

ट्रेंडिंग:

'मैया' सॉन्ग में क्रेडिट नहीं मिलने से भड़के मनोज, मेकर्स को दी धमकी

मनोज मुंतशिर ने फिल्म 'स्काई फोर्स' का 'मैया' गाना लिखा है। मेकर्स ने उन्हें क्रेडिट नहीं दिया जिस वजह से वह काफी नाराज है।

Manoj Muntashir

मनोज मुंतशिर (Photo Credit: Manoj Muntashir Instagram Handle)

लिरिसिस्ट और सॉन्ग राइटर मनोज मुंतशिर ने बॉलीवुड में एक से एक सुपरहिट गाने लिखे हैं। उनके गानों ने हमेशा लोगों के दिल को छुआ है। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाते हैं। हाल ही में फिल्म 'स्काई फोर्स' के मेकर्स ने 'मैया' गाने का टीजर रिलीज किया है। टीजर में उन्हें क्रेडिट नहीं दिया गया। इस पर मनोज ने नाराजगी जताई है। उन्होंने एक्स पर मेकर्स को कोर्ट में जाने की धमकी दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

 

दरअसल जिओ स्टूडियो ने ट्विटर पर 'मैया' गाने का टीजर रिलीज किया। गाने के सिंगर और कंपोजर बी पराक और तनीष बागची को ओपनिंग में क्रेडिट मिला है लेकिन मनोज मुंतिशर का नाम नहीं था।

 

गाने का क्रेडिट नहीं मिलने से नाराज मनोज मुंतशिर

 

इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा, 'इस गाने को सिर्फ गाया और कंपोज नहीं किया गया लेकिन किसी ने अपने खून और पसीने से लिखा भी है। राइटर का नाम ओपनिंग क्रेडिट से हटाना उसके कला का अपमान है। अगर इसे जल्द से जल्द ठीक नहीं किया गया। सॉन्ग के रिलीज होने से पहले तो मैं अपनी आवाज कोर्ट तक ले जाऊंगा। शर्म आनी चाहिए'। 'मैया' एक देशभक्ति गाना है।

 

गाने का क्रेडिट नहीं मिलने से नाराज मनोज मुंतशिर

 

 

कब रिलीज होगी 'स्काई फोर्स'

 

'स्काई फोर्स' इस महीने 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले ये फिल्म थिएटर्स में दस्तक दे चुकी होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं जो पाकिस्तान से अपने सैनिकों की मौत का बदला लेने के मिशन पर है। अक्षय के साथ वीर पहाड़िया भी लीड रोल में है। वीर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में वीर की पत्नी का रोल सारा अली खान ने निभाया है। इस फिल्म का हिस्सा निमरत कौर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। फिल्म में धुआंधार एरियल एक्शन सीन है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया था।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap