logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'25 हजार थी पॉकेट मनी', मनोज तिवारी की बेटी का स्ट्रगल सुन लोगों ने उड़ाया मजाक

मनोज तिवारी की बेटी रीति ने शो पर अपने स्ट्रगल का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि उनके पिता हर महीने खर्च करने के लिए 20 से 25 हजार रुपये देते हैं। इतने कम पैसों में गुजारा करना बहुत मुश्किल है।

Rhiti Tiwari

रीति तिवारी, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अभिनेता और नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। शो में वह गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में हैं। दर्शकों ने उन्हें शो की सबसे बकवास कंटेस्टेंट का टैग दिया है। अब सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें फिर से ट्रोल कर रहे हैं। लोगों ने अब उन्हें 'न्यू नेपो स्ट्रगलर' का टैग दिया है।

 

शो के लेटेस्ट एपिसोड में रीति घरवालों को अपनी स्ट्रगल के बारे में बताती है। उन्होंने बताया कि तलाक के बाद उनके पिता साथ नहीं रहते थे और वह उनसे साल में सिर्फ एक बार ही मिल पाती है। हालांकि 18 साल की उम्र के बाद उन्होंने अपने पिता के साथ रिश्ता अच्छा बनाने का फैसला किया।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं सना थंपी जिन्होंने Lust Stories 3 से किया ऐक्टिंग डेब्यू?

रीति ने घरवालों को बताया अपना स्ट्रगल

रीति ने अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए कहा, 'उन्होंने जो कुछ भी कमाया है उनकी दौलत, पैसा, नाम, शोहरत और मौके उनमें से मुझे कुछ भी नहीं मिला। मुझे उनसे बस उनका नाम मिला है जिससे मुझे हर जगह सम्मान मिलता है। उन्होंने मुझे एक बात साफ कही थी कि वह मेरे करियर में मेरी मदद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर तुम में काबिलयत होगी तो अपनी जगह खुद बना लोगी। मैं तुम्हारे लिए कुछ नहीं करने वाला हूं। मेरे पास बहुत पैसे भी नहीं थे कि मैं कुछ जाकर सीख सकूं। मेरे पिता मुझे कुछ नहीं देते थे। ऐसा कुछ नहीं था कि मैं जो मांगती थी मुझे मिल जाता।'

 

 

View on Instagram

 

रीति ने आगे बताया, 'मुझे हर महीने 20,000 से 25,000 का अलाउंस मिलता था और आपको क्या लगात है कि इतने पैसों में महीने भर गुजारा हो सकता है। मैं कभी कभी दिन में 10 रुपये का वड़ा पाव खाती थी ताकि पेट भर जाए और 500 रुपये का डीजल भरवाती थी। बस जितनी जरूर हो। सबको लगता है कि मैं अमीर घर से आई हूं लेकिन मैं एक आम इंसान हूं। यह बहुत मुश्किल है।'

 

यह भी पढ़ें: ऑस्कर में खुद से पहुंची नागालैंड की 'आंग', क्यों चर्चा में है फिल्म?

लोगों ने उड़ाया मजाक 

सोशल मीडिया पर रीति तिवारी का वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'यह कैसी गरीबी है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, '25 हजार लोगों के महीने भर की सेलरी है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'यह कौन सा स्ट्रगल है?'


और पढ़ें