logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राहुल देशपांडे ने पत्नी से लिया तलाक, 17 साल बाद खत्म किया रिश्ता

मशहूर मराठी सिंगर और अभिनेता राहुल देशपांडे ने अपनी पत्नी नेहा से तलाक ले लिया है। शादी के 17 साल बाद दोनों अलग हो गए। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है।

Rahul Deshpande

राहुल देशपांडे (Photo Credit: Rahul Deshpande Insta Handle)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पॉपुलर मराठी सिंगर और अभिनेता राहुल देशपांडे ने अपनी पत्नी नेहा देशपांडे से अलग होने का ऐलान कर दिया है। शादी के 17 साल बाद राहुल ने पत्नी से तलाक लिया है। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

 

2 सितंबर को राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर नेहा से अलग होने का पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है। पोस्ट में राहुल ने लिखा, 'प्यारे दोस्तों आप सभी लोग मेरी जर्नी में मेरे साथ रहे है इसीलिए मैं आपको अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी जरूरी बात बताना चाहता हूं। कुछ लोगों को यह बात मैंने पहले ही बता दिया है। 17 साल की शादी में अनगिनत यादों के बाद मैंने और नेहा ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें- शाहरुख की बेटी पर बिना इजाजत सरकारी जमीन खरीदने का आरोप, जानें विवाद

राहुल देशपांडे ने पत्नी नेहा से लिया तलाक

 

 

 

 

 

राहुल ने पोस्ट में बताया कि उनका कानूनी तौर पर तलाक सितंबर 2024 में हो गया था लेकिन उन्हें इसे बताने के लिए कुछ समय था। तलाक के बाद भी मैं और मेरी पत्नी बेटी की मिलकर परवरिश करेंगे। हमारे लिए उसकी परवरिश सबसे पहले है।

 

यह भी पढ़ें- संजय लीला भंसाली पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, युवक ने दर्ज करवाई FIR

 

कौन हैं राहुल देशपांडे?

 

राहुल देशपांडे मराठी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। वह प्रसिद्ध नाट्य संगीत गायक पंडित वसंतराव देशपांडे के पोते हैं। उन्होंने मराठी थिएटर में अहम योगदान दिया है। उनके प्रसिद्ध नाटकों में 'कलजात घुसाली', 'संगीत संशायकल्लोल' और 'संगीत मनापमान' शामिल हैं। वह 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' और 'संगीत सम्राट पर्व 2' जैसे रियलिटी शोज के जज भी रह चुके हैं।

 

 मराठी थिएटर के अलावा उन्होंने 2022 में मी वसंतराव में मुख्या भूमिका निभाकर फिल्मों में डेब्यू किया था। यह फिल्म उनके दादा की बायोपिक थी और उनसे भला इस किरदार को कौन निभा सकता था। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर मराठी अवॉर्ड और महाराष्ट्र राज्य फिल्म अवॉर्ड मिला था। 2024 में वह अमतलाश म्यूजिक एल्बम में अभिनय किया था। इस एल्बम में उनके संगीत और अभिनय दोनों को ही खूब पसंद किया गया।

 

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें