20 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म 'गजनी' ने 100 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह पहली भारतीय फिल्म है। इस क्लब में कई अभिनेताओं की फिल्में शामिल है। इस लिस्ट में शाहरुख खान, रजनीकांत समेत कई स्टार का नाम शामिल है।
हम आपको बॉलीवुड के उस एक सितारे के बारे में बता रहे हैं जिसकी 20 फिल्मों ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ली। आइए उस अभिनेता के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या है 'माइकल' में खास? मिला नेगेटिव रिव्यू फिर सेलेब्स क्यों कर रहे हैं तारीफ?
20 फिल्में ने पार किया 100 करोड़ का आकंड़ा
यह अभिनेता कोई और नहीं अक्षय कुमार है। उनकी हाल ही में फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का केलक्शन किया है। इस फिल्म में उनके साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। प्रियदर्शन और अक्षय ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। 14 साल बाद दोनों की साथ में फिर से यह फिल्म आई है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।
अक्षय की इससे पहले 'हाउसफुल 5' और 'केसरी 2' आई थी। इन दोनों फिल्मों ने भी 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। उनका करियर एक बार फिर पटरी पर है। लॉकडाउन के बाद उनकी कई फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थी। इस लिस्ट में 'सम्राट पृथ्वीराज', 'रामसेतु', 'बच्चन पांडे' और 'रक्षा बंधन' का नाम शामिल है।
- अक्षय कुमार -20
- सलमान खान- 18
- अजय देवगन- 16
- शाहरुख खान- 10
- रणवीर सिंह- 9
- ऋतिक रोशन-8
- रजनीकांत-8
यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के घर पहुंचीं पॉप स्टार रिहाना, फूलों से हुआ स्वागत, वीडियो वायरल
2007 से 2019 तक के बीच में उनका करियर का गोल्डन पीरियड था। लॉकडाउन के बाद करियर में थोड़ा उतार-चढ़ाव आया। वह साल में 4 से 5 फिल्में करते हैं। बाकी स्टार साल में एक से दो फिल्में करते हैं। इस साल अक्षय की 'हैवान', 'वेलकम टू द जंगल' और 'फिर हेरा फेरी' रिलीज हो सकती है जो अभी पाइपलाइन में हैं।