logo

ट्रेंडिंग:

क्या होता है Met Gala, किन्हें मिलता है मौका, पढ़ें हर सवाल का जवाब

मेट गाला इवेंट में इस बार शाहरुख खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ नजर आए। आइए जानते हैं क्या होता है मेट गाला

Shahrukh priyanka kiara, diljit attend met gala 2025

शाहरुख खान, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ (Photo Credit: PTI)

दुनिया के सबसे बड़े मेगा फैशन इवेंट मेट गाला का आयोजन हुआ। यह इवेंट हर साल न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजिम ऑफ आर्ट में आयोजित होता है। इस इवेंट में दुनियाभर के सेलेब्स शिरकत करते हैं। इस बार की मेट गाला की थीम 'सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल' रखा है। इस बार मेटा गाला में ब्लैक कल्चर को बढ़ावा दिया गया। इवेंट के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड और हॉलीवुड के सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। आइए जानते हैं मेट गाला में क्या कुछ खास होता है।

 

क्या होता है मेट गाला

 

मेट गाला एक चैरिटेबल फैशन शो है। इसकी अध्यक्ष और वोग मैगजीन की एडिटर इन चीफ एना विंटोर ने 1995 से कर रही हैं। हर साल वोग मैगजीन की एडिटर इन चीफ ही थीम का चुनाव करती है। इस इवेंट में केवल आमंत्रित मेहमानों को आने की अनुमति होती है। गेस्ट का चुनाव भी एना विटोंर अपनी टीम के साथ करती है।

 

ये भी पढ़ें- इस सुपरस्टार ने मुमताज को बताया था 'दारा सिंह की हीरोइन', जानिए वजह

 

इन सितारों ने की मेट गाला में शिरकत

 

इस बार मेट गाला के रेड कार्पेट में शाहरुख खान, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ, मनीष मल्होत्रा, प्रियंका चोपड़ा, नताशा पूनावाला, ईशा अंबानी, शकीरा समेत कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडया पर छाई हुई हैं। 

 

शाहरुख खान

 

 

शाहरुख ने मेट गाला में सब्यसाची मुखर्जी का ऑल ब्लैक रीगल आउटफिट पहना था। उन्होंने अपने आउटफिट को ढेर सारी चेन, अंगूठियां और गोल्ड जूलरी के साथ पेयरअप किया था। शाहरुख ने इस बार इस शो में डेब्यू किया है।

 

कियारा आडवाणी

 

 

कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट हैं। वह जल्द मां बनने वाली हैं। उनका का गाउन गौरव गुप्ता ने डिजाइन किया था। उनके गाउन में  बच्चे से जुड़ा बेहद खूबसरत मैसेज लिखा था। उनके लुक की खूब चर्चा हो रही है।

 

दिलजीत दोसांझ

 

 

प्रियंका चोपड़ा

 

 

प्रियंका चोपड़ा पांचवीं बार मेट गाला में पहुंचीं। रेड कार्पेट पर प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस भी नजर आए।

 

ये भी पढ़ें- 'इंडियन आइडल 12' विजेता पवनदीप राजन का हुआ एक्सीडेंट, अब कैसी है हालत

 

क्या है मेट गाला के नियम

  • फोन लें जानें की अनुमति नहीं- मेट गाला इवेंट के दौरान म्यूजिम के अंदर जो भी होता है वो कभी बाहर नहीं जाता है। वहां मौजूद गेस्ट अंदर फोन नहीं लें जाने की अनुमति नहीं होती है।
  • नो स्मोकिंग रूल- मेट्रोपोलियन म्यूजियम ऑफ आर्ट में किसी को भी सेलिब्रिटी को स्मोक करने की इजाजत नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे अगली बार इनविटेशन नहीं दिया जाएगा।
  • नो फ्री पास- इस इवेंट में एंट्री पाने के लिए सेलिब्रिटी को टिकट के पैसे देने पड़ते हैं। एक इंसान की टिकट 63, 21, 697 लाख रुपये है। हालांकि कुछ गेस्ट्स को फैशन हाउस भी स्पॉन्सर करत हैं जिनके कपड़े वह खुद डिजाइन करते हैं। इवेंट में किसी को अपनी सीट चुनने की अनुमति नहीं होती है।

मेट गाला के इस इवेंट को आप वोग के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap