logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Mirzapur फिल्म ने पहले दिन कमाए 25 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर मुन्ना भैया का बजा डंका

मिर्जापुर द मूवी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन करोड़ों रुपये कमाए हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का डंका बज गया। साथ ही सोशल मीडिया पर कई लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

Mirzapur The Movie

मिर्जापुर द मूवी, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जिस प्रकार सुपरहिट वेब सीरीज मिर्जापुर ने ओटीटी पर धमाल मचा दिया था, इस सीरीज के तीनों सीजन हिट रहे थे। अब 'मिर्जापुर द मूवी' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कहर बरसा रही है। यह फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले दिन कई लोग फिल्म देखने गए, जिससे फिल्म ने करोड़ों रुपये कमाए। फिल्म को देखने के बाद कई लोगों ने पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं। फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे पॉजिटिव बताया है। फिल्म के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

 

मिर्जापुर वेब सीरीज की तरह मिर्जापुर द मूवी भी लोगों के दिल में खास जगह बनाती नजर आ रही है। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है, जिसे देखने के बाद कई लोगों का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

 

यह भी पढ़ें: 'The Traitors 2' जीतने वाली लड़कियां कौन हैं, कैसे सब पर भारी पड़ गईं?

 पहले दिन कितनी हुई कमाई?

मिर्जापुर द मूवी ने पहले दिन करोड़ों रुपये कमाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 25.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसमें हिंदी भाषा में 25 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जबकि तेलुगू भाषा में 15 लाख रुपये कमाए हैं।

 

मिर्जापुर द मूवी के निर्देशक गुरमीत सिंह हैं। फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है, जबकि फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे दिन फिल्म कितने रुपये कमा पाती है।

क्या था फिल्म का बजट?

मिर्जापुर फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का बजट नहीं बताया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'मिर्जापुर द मूवी' 100 करोड़ रुपये में बनी है, जिसने पहले दिन ही 25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म की शानदार शुरुआत हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि यह फिल्म दो भाषाओं में रिलीज हुई है, जिसे हिंदी के साथ तेलुगू भाषा में भी देखा जा सकता है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्रांत मैसी नजर नहीं आएंगे, जिनके किरदार को जितेंद्र कुमार निभाते नजर आएंगे।

 

यह भी पढ़ें: सलमान खान का राम बनने का सपना क्यों रह गया अधूरा? दो बार मिला था मौका

किन शहरों में देखी गई फिल्म?

मिर्जापुर फिल्म को अलग-अलग शहरों में देखा गया। दिल्ली के 1,249 सिनेमाघरों में यह फिल्म देखी गई, जबकि मुंबई के लगभग 818 सिनेमाघरों में यह फिल्म लगी थी। वहीं अहमदाबाद में 509 शोज और सूरत, पुणे और बेंगलुरु में 280 से ज्यादा सिनेमाघरों में यह फिल्म देखने को मिली। इसके अलावा कई अन्य शहरों में भी शुक्रवार को फिल्म देखी गई।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें