logo

ट्रेंडिंग:

मदर इंडिया से होमबाउंड तक, गरीबी दिखाने वाली इन फिल्मों को मिला ऑस्कर नामिनेशन

ऑस्कर को मनोरंजन जगत का सबसे सम्मानित अवॉर्ड माना जाता है। 'होमबाउंड' से पहले किन फिल्मों को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला है?

mother india and homes bound poster

मदर इंडिया और होमबाउंड पोस्टर, Photo Credit: Social media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

मनोरंजन जगत का सबसे बड़ा और सम्मानित अवॉर्ड ऑस्कर को माना जाता है। इस अवॉर्ड के जरिए उन लोगों को सम्मान दिया जाता है जिन्होंने सिनेमा जगत में अहम योगदान दिया है। इस लिस्ट में निर्देशक, अभिनेता, लेखक और संगीतकार शामिल होते हैं। 2025 के ऑस्कर में भारत की फिल्म होमबाउंड को नॉमिनेशन मिला है।

 

98वें एकडेमी अवॉर्ड्स में फिल्म को 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस फिल्म का निर्देशन नीरज घेवान ने किया है। इसमें विशाल जेठला, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑस्कर में उन्हीं फिल्मों को नॉमिनेशन मिला है जिनमें गरीबी, संघर्ष और शोषण दिखाया गया है। आइए जानते हैं 'होमबाउंड' से पहले किन फिल्मों को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला था?

 

यह भी पढ़ें- 'भाभी जी घर पर हैं' में लौटीं शिल्पा शिंदे, मेकर्स पर लगाए थे हैरेसमेंट के आरोप

मदर इंडिया

1957 में फिल्म 'मदर इंडिया' को पहली बार ऑस्कर नॉमिनेशन में मिला था। इस फिल्म का निर्देशन महबूब खान ने किया था। फिल्म में अभिनेत्री नरगिस ने राधा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक मां के संघर्ष, गरीबी और मातृत्व को दिखाया गया है। 

 

 

कहानी राधा के इर्द गिर्द घूमती है जो पति के छोड़े जाने के बाद अकेले अपने दोनों बेटों को पालती हैं और खेत में कड़ी मेहनत करती है ताकि अपने पति का बकाया कर्ज चुका सके। फिल्म के क्लाइमेक्स में राधा अपने बेटे डाकू बेटे बिरजू को गोली मार देती है क्योंकि वह गांव की लड़की का अपहरण कर लेता है।

सलाम बॉम्बे

1988 में मीरा नायर ने 'सलाम बॉम्बे' का निर्देशन किया था। फिल्म की कहानी मुंबई की झुग्गियों में रहने वाले बच्चों के संघर्ष को दिखाया गया है। कैसे वे पैसे कमाने की चाह में ड्रग्स के रैकेट में फंस जाते हैं? फिल्म में शफीक सैयद ने कृष्णा की मुख्य भूमिका निभाई थी।

 

यह भी पढ़ें- कौन हैं हरियाणा की यह ब्यूटी, 'बॉर्डर 2' में जिसकी खूबसूरती ने खींचा ध्यान?

लगान

 

साल 2001 में फिल्म आमिर खान की फिल्म 'लगान' रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। फिल्म में एक सूखा पीड़ित गांव की कहानी को दिखाया गया है जिन पर ब्रिटिश दोगुना लगान लगाते हैं।

इस लगान को माफ करने के लिए किसान ब्रिटिश ऑफिसर के पास जाते हैं। ब्रिटिश ऑफिसर किसानों को क्रिकेट खेलने का प्रस्ताव देते हैं। अगर किसान क्रिकेट मैच जीत गए तो उन्हें लगान नहीं देना पड़ेगा और हारने पर दोगुना लगान देना पड़ेगा। आखिर में किसान मैच जीत जाते हैं।

 

होमबाउंड 

 

 

'होमबाउंड' में दो बचपन के दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में विशाल जेठवा ने दलित लड़के चंदन कुमार का किरदार निभाया है। ईशान खट्टर ने मुस्लिम लड़के मोहम्मद शोएब का रोल प्ले किया है। बचपन से दोनों समाज के भेदभाव का सामना कर रहे हैं। उस पर गरीबी की मार। दोनों पुलिस सेवा में भर्ती होने का सपना देखते है ताकि समाज में उन्हें सम्मान मिले।

 

आरआरआर

 

एस.एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को 95वें ऑस्कर नॉमिनेशन में 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' के लिए नॉमिनेशन मिला था और अवॉर्ड भी जीता था। यह भारत की पहली फीचर फिल्म बनी जिसने इस कैटिगरी में ऑस्कर जीता। यह भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap