logo

ट्रेंडिंग:

'भाभी जी घर पर हैं' में लौटीं शिल्पा शिंदे, मेकर्स पर लगाए थे हैरेसमेंट के आरोप

अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने 9 साल बाद 'भाभी जी घर पर हैं' में वापसी की है। शिल्पा ने मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

shilpa shinde

शिल्पा शिंदे, Photo Credit: Shilpa Shinde Insta handle

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अभिनेत्री शिल्पा शिंदे को टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' से घर-घर में पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था। 9 साल के बाद वह शो में वापसी कर रही हैं। मेकर्स ने हाल ही में शिल्पा शिंदे की एंट्री का प्रोमो शेयर किया है। शो में शिल्पा को देखकर फैंस बेहद खुश हैं।

 

शिल्पा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि किन कारणों से उनका मेकर्स से विवाद हुआ था? उन्होंने कहा, 'मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं शो में वापसी करूंगी। शो से निकलने के दौरान मेकर्स संग गलतफहमियां बढ़ गई थीं लेकिन अब मुझे लगता है समय के साथ चीजें ठीक हो गई है। मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी है।'

 

यह भी पढ़ें- कौन हैं हरियाणा की यह ब्यूटी, 'बॉर्डर 2' में जिसकी खूबसूरती ने खींचा ध्यान?

मेकर्स पर लगाए थे हैरेसमेंट के आरोप

शिल्पा से पूछा गया कि जब उन्होंने शो छोड़ा था तब मेकर्स पर हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रोड्यूसर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। वहीं, मेकर्स ने भी शिल्पा पर अनप्रोफेशनलिज्म समते कई आरोप लगाए थे। इस सवाल का जवाब देते हुए शिल्पा ने कहा कि उस समय थर्ड पार्टी शामिल थी।

 

उन्होंने कहा, 'उस समय मेरे बारे में गलत चीजें फैलाई गई थी। मुझे कॉन्ट्रेक्ट के जरिए कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही थी। मुझे कहीं भी ज्यादा काम करने की आजादी नहीं थी। मैंने सालों से मेहनत की है। ऐसे में जब आप पर सवाल उठते हैं तो काम करना मुश्किल हो जाता है।'

 

यह भी पढ़ें- Border 2 के टीजर लॉन्च पर रो पड़े सनी, धर्मेंद्र ने निधन के बाद पहली बार आए नजर

शुभांगी अत्रे ने शिल्पा को किया था रिप्लेस

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि जब दो लोगों के बीच तीसरी पार्टी की एंट्री होती है तो ऐसी चीजें हो जाती हैं। जो लोग शामिल थे उन्हें पता था क्या हुआ था। किसने क्या किया था। इतने साल बाद अगर मुझे शो में बुलाया जा रहा है तो उन्हें भी पता है कि मैं गलत नहीं थी। मेरा बहुत अच्छे से वेलकम किया गया।'

 

आपको बता दें कि शिल्पा के शो छोड़ने के बाद शुभांगी अत्रे ने अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था। शुंभागी ने 10 साल तक इस शो में काम किया है। अब वह इस शो को छोड़कर जा चुकी हैं।

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap