logo

ट्रेंडिंग:

Border 2 के टीजर लॉन्च पर रो पड़े सनी, धर्मेंद्र ने निधन के बाद पहली बार आए नजर

'बॉर्डर 2' के टीजर लॉन्च के दौरान सनी देओल इमोशनल हो गए। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

sunny deol

सनी देओल, Photo credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में सनी के साथ दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर लॉन्च मुंबई में रखा गया। पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार सनी पब्लिक में नजर आए। लोगों का संबोधन करते हुए वह बहुत इमोशनल हो गए। फिल्म का टीजर विजय दिवस के दिन रिलीज किया गया है। 

 

सनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सनी कहते हैं, 'आवाज कहां तक जानी चाहिए? ऑडियंस में मौजूद लोगों ने जवाब दिया लाहौर तक।' सनी पूरे जोश के साथ अपने डायलॉग्स को बोल रहे थे लेकिन इस दौरान वह अपने आंसू नहीं रोक पाएं।

 

यह भी पढ़ें- 'आवाज कहां तक जाएगी लाहौर तक', रोंगटे खड़े कर देगा सनी की 'बॉर्डर 2 'का टीजर

टीजर लॉन्च पर रो पड़े सनी देओल

24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हो गया था। निधन से कुछ हफ्तों पहले तक धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे। उनके अंतिम संस्कार में सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन समेत इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए थे। 

 

8 दिसंबर को धर्मेंद्र का जन्मदिन था। सनी ने पिता के 90वें बर्थ एनिवर्सरी पर वीडियो शेयर कर पोस्ट लिखा था, 'आज मेरे पिता का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ, मेरे दिल में रहेंगे। लव यू पापा। मिस यू पापा।'

 

यह भी पढ़ें- YT पर हिट, OTT-फिल्मों में जनता ने भाव नहीं दिया, सुपर फ्लॉप हुए ये कॉमेडियंस

कब रिलीज होगी बॉर्डर 2?

'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुभव सिंह ने किया है। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार जेपी दत्ता ने मिलकर किया है। 'बॉर्डर 2' अगले महीने 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी, दिलजीत, अहान, वरुण के अलावा सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा, परमवीर चीमा, गुनीत संधू और अंगद सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। टीजर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap