logo

ट्रेंडिंग:

कौन हैं हरियाणा की यह ब्यूटी, 'बॉर्डर 2' में जिसकी खूबसूरती ने खींचा ध्यान?

मेधा राणा 'बॉर्डर 2' से इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। वह फिल्म में वरुण धवन की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं।

medha rana

मेधा राणा, Photo Credit: medha Rana Insta handle

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिंह ने किया है। फिल्म में सनी के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा, परमवीर चीमा, गुनीत संधू और अंगद सिंह मुख्य भूमिका में हैं। टीजर में सभी कलाकारों की पहली झलक दिखाई है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।

 

फिल्म में दिलजीत के साथ सोनम बाजवा और वरुण धवन के साथ मेधा राणा की जोड़ी बनाई गई है। मेधा राणा की यह पहली फिल्म है। वह 'बॉर्डर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। मेधा भले ही थोड़ी देर के लिए नजर आईं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। लोग जानना चाहते हैं यह

ब्यूटी कौन हैं?

 

यह भी पढ़ें- Border 2 के टीजर लॉन्च पर रो पड़े सनी, धर्मेंद्र ने निधन के बाद पहली बार आए नजर

कौन हैं मेधा राणा?

मेधा राणा ने लंदन फाइल्स में अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। यह एक टीवी सीरीज है जिसे आप वूट सेलेक्ट पर देख सकते हैं। उन्होंने कुछ ड्रॉक्यूमेंट्री में भी काम किया है। वह अरमान मलिक के साथ बरसात और अनुव जैन के गुल म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। 

 

 

मेधा पोड्स, लिवोन, नेस्कैफे समेत कई बड़े विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया है। उनका जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। वह महज 25 साल की है। मेधा रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस और बोल्ड हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'आवाज कहां तक जाएगी लाहौर तक', रोंगटे खड़े कर देगा सनी की 'बॉर्डर 2 'का टीजर

कब रिलीज होगी बॉर्डर 2?

बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 1997 में 'बॉर्डर' रिलीज हुई थी। 28 साल बाद फिल्म का सीक्वल आ रहा है। 

 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap