logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'श्रीराम को धुरंधर बना दिया', रामायण में रणबीर के ऐक्शन पर भड़के मुकेश खन्ना

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में श्रीराम के किरदार को लेकर मुकेश खन्ना ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने फिल्म के एक्शन सीन और VFX पर भी अपनी राय रखी।

ranbir kapoor and mukesh khanna

रणबीर कपूर और मुकेश खन्ना, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। फिल्म में रणबीर भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। अब शक्तिमान फेम अभिनेता मुकेश खन्ना ने फिल्म में श्रीराम को दिखाने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम के बजाय एक ऐक्शन हीरो की तरह दिखाया गया है।

 

रणबीर के श्रीराम बनने को लेकर भी पहले से चर्चा होती रही है। रणबीर ने खुद कहा था कि लोगों की श्रीराम को लेकर अलग-अलग सोच हो सकती है और हर कोई अपनी राय रख सकता है। इससे पहले भी मुकेश खन्ना रणबीर की कास्टिंग को लेकर अपनी राय दे चुके हैं। अब फिल्म के ट्रेलर में श्रीराम के ऐक्शन सीन देखने के बाद उन्होंने एक बार फिर इस पर बात की है।

 

यह भी पढ़ें: 'स्ट्रीट फाइटर' का ट्रेलर खास क्यों, देखते-देखते कैसे खेल सकते हैं गेम?

मुकेश खन्ना ने श्रीराम के ऐक्शन पर क्या कहा?

मुकेश खन्ना ने बॉलीवुड नाउ से बातचीत में कहा कि फिल्म में श्रीराम को ‘ धुरंधर ’ बना दिया गया है। उन्होंने ट्रेलर में दिखाए गए उस सीन पर सवाल उठाया जिसमें श्रीराम पेड़ पर जाकर तीर चलाते नजर आते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने रामायण की कई कथाएं पढ़ी हैं और रामलीला भी देखी है लेकिन श्रीराम को इस तरह ऐक्शन करते हुए नहीं देखा।

 

मुकेश खन्ना ने कहा कि श्रीराम भगवान का अवतार हैं और उनकी पहचान मर्यादा पुरुषोत्तम राम की है। मुकेश खन्ना के मुताबिक, फिल्म में उन्हें सलमान खान , अमिताभ बच्चन और रजनीकांत जैसे ऐक्शन हीरो की तरह दिखाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर श्रीराम को सिर्फ ऐक्शन हीरो की तरह दिखाया जाएगा तो यह उनकी पारंपरिक छवी से अलग लगेगा।

 

मुकेश खन्ना ने फिल्म के VFX पर भी बात की। उनका कहना है कि बड़े VFX से फिल्म विदेशों में लोगों को पसंद आ सकती है लेकिन भारत में लोग रामायण को आस्था से जोड़कर देखते हैं। इसलिए उनके मुताबिक, फिल्म में सिर्फ VFX और ऐक्शन पर नहीं बल्कि श्रीराम के किरदार और उनकी मर्यादा पर भी ध्यान देना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: 'ऐसे लोगों को जेल भेजना चाहिए', फेक AI वीडियो पर भड़के सलमान खान

दो हिस्सों में आएगी रामायण

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 और दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होने की बात कही गई है। फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम और परशुराम के किरदार में नजर आएंगे। साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं। फिल्म में रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया गया है।

 

फिल्म की झलक सामने आने के बाद से ही रामायण को लेकर अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। ट्रेलर के बाद कुछ लोगों ने रणबीर के लुक, श्रीराम के किरदार और फिल्म के VFX को लेकर सवाल उठाए थे। वहीं कुछ लोगों को फिल्म की भव्यता और VFX पसंद भी आए। अब मुकेश खन्ना के बयान के बाद एक बार फिर फिल्म में श्रीराम को दिखाने के तरीके को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।


और पढ़ें