बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। वह अपने गोवा वाले फ्लैट में सीने में तेज दर्द के बाद बेहोश मिले थे। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने बताया कि उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत थी। उसी पल मेडिकल टीम को भेजा गया था। टीम के पहुंचने पर नाना बेहोश मिले। उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। उन्हें करीब 45 मिनट तक सीपीआप दिया गया लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।
वह हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक थे। उन्होंने 1978 में फिल्म 'गमन' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 'क्रांतिवीर', 'अग्नि साक्षी', 'अब तक छप्पन', 'नटसम्राट' जैसी कई फिल्मों में दमदार अभिनय किया था। उन्हें तीन नेशनल अवॉर्ड मिले थे। 2013 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
अक्षय कुमार
से लेकर परेश रावल तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, गोवा के घर में मिले थे बेहोश
सेलेब्स ने नाना पाटेकर को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
अक्षय कुमार ने लिखा, 'नाना जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह उन चुनिंदा ऐक्टर्स में से एक थे जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने और उन्हें बांध रखने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी। वह आवाज, वह गहराई, हर परफॉर्मेंस में वह ईमानदारी उनका अंदाज बिल्कुल अलग था।' नाना पाटेकर और अक्षय ने साथ में फिल्म 'वेलकम' में काम किया था।
रितेश देशमुख ने लिखा, 'मेरे पास शब्द नहीं है। ऐसा लग रहा है जैसे मेरे दिल पर बिजली गिर गई हो। नाना चले गए। इस एक वाक्य ने मुझे सुन्न और निशब्द कर दिया है। आप ऐक्टिंग की दुनिया में आसमान की तरह थे जिनकी कोई सीमा नहीं थी। अपने अनोखे अंदाज से अपने दर्शकों के दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई जो कभी हिल नहीं सकती।'
जूनियर एनटीआर
ने लिखा, 'नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों से में एक थे। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। उनके निभाए हर किरदार में एक खास ईमानदारी और गहराई होती थी। उनकी ऐक्टिंग कभी भी बनावटी नहीं लगती थी बल्कि ऐसा लगता था कि जैसे स्क्रीन रर असल जिंदगी चल रही हो। वह अद्भुत कलाकार थे और उनके योगदान को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।'
यह भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव और करण पटेल हुए 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर, जानिए वजह
रवि किशन
ने लिखा, 'आज सुबह-सुबह नाना पाटेकर जी के निधन की अत्यंत दुखद खबर सुनकर मन बहुत व्यथित है। स्टार होते हुए भी स्टारडम से कोसों दूर रहने वाले नाना जी भारतीय सिनेमा के उन महान कलाकारों में थे, जिनकी पहचान उनकी सादगी, सहजता और मिट्टी से जुड़े व्यक्तित्व से थी। मुंबई की चकाचौंध में रहते हुए भी उन्होंने अपनी जड़ों और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ा। नाना जी से मेरा आत्मीय संबंध रहा। समय-समय पर उनसे बातचीत होती थी। उनके अभिनय, सादगी और जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण से मैंने बहुत कुछ सीखा। वे हमेशा स्नेह और प्रोत्साहन देते थे। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी एक बड़ी क्षति है। नाना पाटेकर जी का निधन भारतीय फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कला, सादगी और स्मृतियाँ सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं सभी चाहने वालों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।'
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने लिखा, 'मैं शॉक में हूं। इस पर भरोसा नहीं हो रहा है। रेस्ट इन पीस। नाना भाई।'
कंगना रनौत
ने लिखा, 'यह बहुत ही दुखद और दर्दनाक खबर है क्योंकि नाना पाटेकर बहुत फिट और स्वस्थ दिखते थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'