logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राष्ट्रीय अवॉर्ड: कार्तिक आर्यन, ममूटी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, यामी बेस्ट एक्ट्रेस

सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान '72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026' का ऐलान शनिवार को कर दिया गया।

Kartik Aaryan and Yami gautam

कार्तिक आर्यन और यामी गौतम।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और सबसे बड़े सम्मान '72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026' (72nd National Film Awards) का ऐलान शनिवार को कर दिया गया। साल 2024 की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित करने के लिए 18 जुलाई सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लिस्ट जारी कर दी। 

 

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में मलयालम अभिनेता ममूटी और बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्मों 'ब्रमयुगम' और 'चंदू चैंपियन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड जीता। इसके अलावा 'आर्टिकल 370' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड यामी गौतम ने अपने नाम किया।

 

यह भी पढ़ें: 'बस सोनम वांगचुक जिंदा हैं...', CJP प्रोटेस्ट पर शेखर सुमन ने किसे घेरा?

 

 

 

आर्टिकल 370 ने बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड जाता

जबकि 'आर्टिकल 370' ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता। इसके अलावा 'कल्कि 2898 AD' (तेलुगु) ने बेस्ट पॉपुलर और पूरा एंटरटेनमेंट देने वाली फिल्म का अवॉर्ड जीता। रणदीप हुड्डा की 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' ने डायरेक्टर की बेस्ट डेब्यू फिल्म का अवॉर्ड जीता। वहीं, नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में इस साल 'श्रीकांत' ने फीचर फिल्म कैटेगरी में बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड जीता।

 

यह भी पढ़ें: 'द ओडिसी' की कहानी लोगों को कैसी लगी? फिल्म देखने से पहले पढ़ लें

कैसे हुआ फिल्मों का चयन?

बता दें कि इस साल के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में उन सभी फिल्मों को शामिल किया गया है, जिन्हें 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 दिसंबर 2024 के बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेशन मिला है। इन फिल्मों की चुनाव और विजेताओं को चुनने की जिम्मेदारी 11 सदस्यों वाली एक बेहद खास जूरी को सौंपी गई थी।


और पढ़ें