भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े अवॉर्ड्स यानी 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान हो गया है। इन अवॉर्ड्स में साल 2024 की सबसे बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को चुना गया है। जूरी के हेड जयराज ने इन विजेताओं के नाम का ऐलान किया। इसमें बड़ी हिंदी फिल्मों के साथ ही देश की अलग-अलग भाषाओं की शानदार फिल्मों को भी सम्मानित किया गया है।
एक्टिंग के मामले में इस साल फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। बेस्ट एक्टर के लिए दो नाम बड़े रहे, मलयालम फिल्म 'ब्रह्मयुगम' के लिए ममूटी को यह अवॉर्ड मिला जो कि उनका चौथा नेशनल अवॉर्ड है। उनके साथ हिंदी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। फिल्म 'अमरन' के लिए राजकुमार पेरियासामी बेस्ट डायरेक्टर बने और रणदीप हुड्डा ने अपनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर यानी पहली बार निर्देशन करने वाले बेस्ट डायरेक्टर का इनाम जीता।
यह भी पढ़ें: 'बस सोनम वांगचुक जिंदा हैं...', CJP प्रोटेस्ट पर शेखर सुमन ने किसे घेरा?
पॉपुलर फिल्में और रीजनल सिनेमा
दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए तेलुगु फिल्म 'कल्कि 2898 AD' को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का खिताब मिला। इसमें
अमिताभ बच्चन
, प्रभास,
दीपिका पादुकोण
, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे बड़े कलाकार हैं और इसके निर्देशक नाग अश्विन हैं। क्षेत्रीय फिल्मों में धनुष की 'रायन' बेस्ट तमिल फिल्म बनी। साथ ही 'मिथ्या' बेस्ट कन्नड़ फिल्म और 'फेमिनिची फातिमा' बेस्ट मलयालम फिल्म चुनी गई।
म्यूजिक, डांस और दूसरे टेक्निकल अवॉर्ड्स
म्यूजिक के लिए 'अमरन' के जी.वी. प्रकाश कुमार और 'आर्टिकल 370' के शश्वत सचदेवा को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर चुना गया। डांस की बात करें तो 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' के लिए विजय गांगुली को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला। एक्शन के लिए फिल्म 'महाराजा' के अनल अरासू को बेस्ट एक्शन कोरियोग्राफी का इनाम मिला। 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए सुकुमार को बेस्ट स्क्रीनप्ले और दीपाली नूर व शीतल शर्मा को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का सम्मान दिया गया।
स्पेशल अवॉर्ड और फिल्म क्रिटिक
कुछ फिल्मों और कलाकारों को उनके खास काम के लिए स्पेशल मेंशन मिला। अभिनेता धनुष को 'कैप्टन मिलर' के लिए और फिल्म 'मेयाझगन' को साउंड मिक्सिंग के लिए स्पेशल मेंशन दिया गया। सिनेमा पर लिखी गई बेस्ट किताब का इनाम 'नानिरुवुदे निमागगी नादिरुवुदे नानागागी: कन्नड़ सिनेमादा थथवा मत्थु राजाकीय' के लिए केनचनुरु प्रदीप कुमार शेट्टी को मिला। हिंदी फिल्मों के लिए संजीव श्रीवास्तव को बेस्ट फिल्म क्रिटिक चुना गया।
नॉन-फीचर फिल्म के विजेता
यह भी पढ़ें: 'द ओडिसी' की कहानी लोगों को कैसी लगी? फिल्म देखने से पहले पढ़ लें
नॉन फीचर फिल्मों में भी कई लोगों को अवॉर्ड मिले। 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी-एकता ला प्रतीक' के लिए आनंद एल. राय को बेस्ट डायरेक्शन, 'एनडीए' के लिए मनवीर जसोतिया को बेस्ट एडिटिंग, 'लाइफ इन लूम' के लिए एडमंड रैंसन को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और 'ब्लू' के लिए टी.एस. हरि हर सुधन को बेस्ट साउंड डिजाइन का इनाम मिला। म्यूजिक के लिए 'परत 41 च्या मगावर' के शिवपाल सिंह कांग, स्क्रिप्ट के लिए 'ओबुर' के फराज अली और वॉयस ओवर के लिए 'लिटिल प्लैनेट: अ टेल ऑफ फ्रॉग्स' की सौंदर्या जयचंद्रन को सम्मानित किया गया। साथ ही, 'भद्रा-काली नाटकम' और 'चोला डोरा और सुई' को भी स्पेशल मेंशन के लिए चुना गया।