logo

ट्रेंडिंग:

शाहिद-तृप्ति की फिल्म 'ओ रोमियो' दर्शकों को कैसी लगी? देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

शाहिद और तृप्ति की फिल्म 'O Romeo' को दर्शकों और क्रिटिक्स ने ब्लॉकबस्टर बताया है, जिसमें शाहिद की अब तक की सबसे धांसू एक्टिंग देखने को मिल रही है।

O Romeo

ओ रोमियो फिल्म में शाहिद कपूर। Photo Credit: नाडियावाला फिल्म्स

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'O Romeo' आज 13 फरवरी, 2026 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया और न्यूज़ वेबसाइट्स पर जबरदस्त बज बना हुआ है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स की तरफ से मिली-जुली लेकिन काफी पॉजिटिव रिस्पांस  मिल रही हैं।

 

फिल्म के रिव्यूज में सबसे ज्यादा चर्चा शाहिद कपूर के अभिनय की हो रही है। शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर फिल्म की बहुत प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शाहिद ने इस फिल्म में कमाल कर दिया है और यह उनके करियर की अब तक की सबसे शानदार एक्टिंग है। फिल्म में शाहिद का लुक और उनका अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

 

यह भी पढ़ें: सबको हंसाने-गुदगुदाने वाले राजपाल यादव जेल क्यों पहुंच गए?

 

तृप्ति डिमरी का जादू

फिल्म में तृप्ती डिमरी की एक्टिंग को 'मासूमियत और ताकत' का अनोखा संगम बताया जा रहा है। उनकी और शाहिद की केमिस्ट्री पर्दे पर एकदम नई और फ्रेश लग रही है। खास बात यह कि मशहूर डायरेक्टर होमी अदजानिया, जो फिलहाल शाहिद कपूर के साथ अगली फिल्म 'कॉकटेल 2' पर काम कर रहे हैं, उन्होंने भी 'O Romeo' की जमकर तारीफ की है होमी ने फिल्म को प्यार और एक्शन का एक बेहतरीन पैकेज बताया है। 

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म के शुरुआती रिव्यू में कहा गया है कि फिल्म का पहला हिस्सा किरदारों को गहराई से समझाने और कहानी सेट करने में बीतता है, जबकि दूसरा हिस्सा काफी इंटेंस और एक्शन से भरपूर है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन को 'क्लास और मास' दोनों के लिए फिट बताया जा रहा है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर की भी काफी तारीफ हो रही है, जो इस गैंगस्टर रोमांस को और भी दमदार बनाता है।

 

 

यह भी पढें: गोविंदा ने तारीफ की, सुनीता को हुई जलन, कौन हैं कोमल जो बन रहीं झगड़े की वजह?

दर्शकों का क्या है कहना?

ज्यादातर दर्शकों ने इसे 4 से 4.5 स्टार दिए हैं। लोग इसे एक 'ब्लॉकबस्टर' एंटरटेनर मान रहे हैं, जिसमें एक्शन, रोमांस और इमोशन्स का सही बैलेंस है। हालांकि, कुछ लोगों को फिल्म की लंबाई लगभग 3 घंटे है। इसकी धीमी रफ्तार थोड़ी अखर सकती है, लेकिन विशाल भारद्वाज के स्टाइल को पसंद करने वालों के लिए यह एक विजुअल ट्रीट साबित हो रही है। फिल्म में नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी जैसे कलाकारों के काम को भी काफी सराहा जा रहा है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap