logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Oscars 2026 की बेस्ट फिल्म बनी 'वन बैटल आफ्टर एनदर', पढ़ें विनर्स की लिस्ट

98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार ऑस्कर में 'वन बैटल आफ्टर एनदर' और 'सिनर्स' को सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस मिले थे।

Oscar winner list 2026

ऑस्कर विनर्स लिस्ट 2026, Photo Credit: theacademy

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम का ऐलान हो चुका है। यह इवेंट अमेरिका के लॉस एंजेलिस में डॉल्बी थिएटर में हुआ। इस बार के ऑस्कर में 'वन बैटल आफ्टर एनदर' और 'सिनर्स' को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा थी। कॉमेडियन कोनान ओ ब्रायन ने इवेंट को मजेदार अंदाज में होस्ट किया।

 

रायन कूगलर की 'सिनर्स' को 16 नॉमिनेशंस मिले थे। इस फिल्म ने 4 ऑस्कर अवॉर्ड जीते। वहीं पॉल थॉमस एंडरसन की 'वन बटैल आफ्टर अनदर' को 13 नॉमिनेशन मिले थे। इस फिल्म ने 6 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए। इस बार बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड माइकल बी जॉर्डन को सिनर्स के लिए मिला है। यह उनका पहला ऑस्कर अवॉर्ड है। माइकल बी जॉर्डन को टिमाथी शैलमे ने कड़ी टक्कर दी लेकिन उनके हाथ निराशा हाथ लगी।

 

यह भी पढ़ें: ऑस्कर में प्रियंका के सामने लगाए फ्री फिलिस्तीन के नारे, हैं कौन जेवियर बार्डेम?

ऑस्कर विनर्स 2026 की लिस्ट

बेस्ट ऐक्टर- माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स)
बेस्ट पिक्चर- वन बैटल आफ्टर एनदर 
बेस्ट ऐक्ट्रेस- जेसिका बकली
बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर एनदर)
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- गोल्डन (के पॉप डेमन हंटर्स)
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- (सेंटिमेंटल वैल्यू)
बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले- रायन कूगलर (सिनर्स)
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ (सिनर्स)
बेस्ट फिल्म एडिटिंग- एंडी जर्गेनसन (वन बैटल आफ्टर एनदर)
बेस्ट साउंड- एफ 1
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर- लडविग गोरानसन (सिनर्स)

 

यह भी पढ़ें: Oscars 2026: भारत में कब और कहां देख सकते हैं शो? प्रेजेंटर बनीं प्रियंका चोपड़ा


बेस्ट स्पोर्टिंग ऐक्टर- शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर एनदर)
बेस्ट अडाप्टेड स्क्रीनप्ले- पॉल ऑमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर एनदर)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- फ्रैंकेंस्टीन
बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग- फ्रैंकेंस्टीन
बेस्ट कास्टिंग- कसांद्रा कुलुकुंडिस (वन बैटल आफ्टर एनदर)
बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस- एमी मैडिगन (वेपन्स)
बेस्ट डाक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- ऑल द एम्पटी रूमर्स
बेस्ट डाक्यूमेंट्री फीचर -मिस्टर नोबडी अगेन्सट पुतिन

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें