logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Pati Patni Panga 2: मनोज तिवारी की पत्नी समेत ये लोग पहली बार शो में दिखेंगे

रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा 2' जल्द शुरू होने वाला है। शो में इस बार 7 जोड़ियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें से कुछ ऐसे चेहरे हैं जो पहली बार इस तरह के शो में नजर आएंगे।

manoj tiwari, saurabhi tiwari, rohit raj and dipika singh

'पति पत्नी और पंगा 2' कंटेस्टेंट्स, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कलर्स टीवी पर 10 अक्टूबर से 'पति पत्नी और पंगा 2' शुरू होने वाला है। इस शो का पहला सीजन धमाकेदार रहा था। अब शो का दूसरा सीजन आने वाला है जिसे सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूखी मिलकर होस्ट करने वाले हैं। शो में शामिल होने वाले जोड़ियों की लिस्ट सामने आ चुकी हैं। शो पर इन जोड़ियों को साबित करना होगा कि यह पावर कपल क्यों है?

 

शो में इस बार वे सदस्य भी नजर आएंगे जिन्हें दर्शकों ने टीवी पर कभी नहीं देखा है। ये लोग कैमरा की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी, मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि, दीपिका सिंह के पति रोहित राज गोयल समेत अन्य लोग का नाम शामिल है। आइए इन लोगों के बारे में जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: फार्महाउस में होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, मिलेगा राजकीय सम्मान

लाइमलाइट से दूर रहते हैं ये लोग

कांची कौल

 

शब्बीर अहलूवालिया टीवी के जाने माने ऐक्टर हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहीं उनकी पत्नी कांची कौल भी टीवी अभिनेत्री रह चुकी हैं लेकिन उन्हें अपने पति की तरह फेम नहीं मिल पाया। शब्बीर और कांची अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। पहली बार दोनों किसी रियलिटी शो में हिस्सा ले रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

 

सुरभि तिवारी

 

मनोज तिवारी पहली बार अपनी पत्नी सुरभि के साथ किसी टीवी शो में नजर आएंगे। मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं। वह अभिनेता होने के अलावा सासंद भी हैं। मगर उनकी पत्नी सुरभि के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। यह पहली बार होगा जब दर्शक सुरभि तिवारी से मिलेंगे। इसी के साथ दोनों को साथ में खेलते देखना भी दर्शकों के लिए काफी एक्साइटिंग होने वाला है।

 

नेहा स्वामी बिजलानी

 

अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। उन्होंने शादी से पहले 'काली एक पुनजन्म' में काम किया था। शादी के बाद नेहा ने ऐक्टिंग करियर से दूरी बना ली। वह परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिता रही हैं। वह भले ही टीवी से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। नेहा अक्सर अपने परिवार के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'एविल डेड', नाना पाटेकर के निधन पर बोलीं तनुश्री दत्ता

 

रोहित राज गोयल

 

'दीया और बाती हम' फेम ऐक्ट्रेस दीपिका सिंह पति रोहित राज गोयल के साथ 'पति पत्नी और पंगा 2' में नजर आएंगी। रोहित प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने 'दीया और बाती हम' शो डायरेक्ट किया था। इस शो की शूटिंग के दौरान दीपिका और रोहित को प्यार हुआ था और दोनों ने शादी कर ली। दोनों का एक प्रोमो भी सामने आया था जिसमें दीपिका तेजी से जल्दी जल्दी बोलते हुए नजर आ रही हैं और रोहित को जवाब तक नहीं देने दे रही हैं।

 

इसके अलावा शो में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी, राहुल वैद्य और दिशा परमार की जोड़ी भी नजर आने वाली हैं। इन तीनों जोड़ियों की अपनी फैन फॉलोइंग हैं। ये सभी लोग टीवी के पॉपुलर चेहरे हैं।

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें