logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पवन सिंह ने पार्टी में किया हंगामा, शख्स पर भड़के पावर स्टार मारने के लिए दौड़े

पवन सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक शख्स पर भड़क जाते हैं उसे मारने के लिए दौड़ते हैं।

Pawan Singh

पवन सिंह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले पवन सिंह की बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में उन्हें अभिनेत्री महिमा सिंह के साथ केक काटते हुए देखा गया था। दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वह हाल ही में अपने दोस्त और सिंगर गुंजन सिंह के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी में उनकी मां और हीरोइन महिमा सिंह भी शामिल हुई थीं।

 

पवन सिंह ने पार्टी में जमकर हिट सॉन्ग 'राजाजी' पर जमकर ठुमके लगाए। दोनों की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने जीता दिल। उन्होंने डांस भी किया। पार्टी में तब हंगामा हुआ जब अचानक से उन्हें गुस्सा आ गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 का 'उरी' से क्या है कनेक्शन? विक्की कौशल निभाएंगे फिल्म में अहम रोल

पार्टी में शख्स पर भड़के पवन सिंह

वीडियो में पवन सिंह ने कहा, 'बहुत सालों के बाद आज मेरा मन हुआ है मिजाज हुआ है कि ना मैं कुछ सुनूंगा। इतना बोलकर वह उस शख्स की तरफ मारने के लिए दौड़ते हैं लेकिन टीम के लोगों ने उन्हें शांत करवाया और बात को बढ़ने से रोका।'

 

 

 

पवन सिंह के वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फिर चढ़ा लिए महाराज'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'बर्थडे गुंजन सिंह, तमाशा पवन सिंह का। एक पेग अंदर जाते ही संस्कार बाहर आ जाते हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'पवन सिंह किसी को कुछ भी कह देते हैं'। चौथे यूजर ने लिखा, 'टीम ने कैमरा बंद करने को कह दिया नहीं तो पोल खुल जाती'।

क्या पवन सिंह ने कर ली तीसरी शादी?

इंटरनेट पर पवन सिंह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कह रहे हैं, 'मेरी मां की यह बहू है। मेरा बेटा है। कितनी खुशी की बात है कि मेरा बच्चा गया अम्मा से मिला तो सिर्फ और सिर्फ अम्मा की सेवा कर रही है।' हालांकि वीडियो में महिला का चेहरा नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों का दावा है कि पवन सिंह ने महिमा सिंह से तीसरी शादी कर ली है लेकिन दोनों अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं।

 

पवन सिंह का कोर्ट में दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का केस चल रहा है। जबकि उनकी पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था।

Related Topic:#Pawan Singh

और पढ़ें