logo

ट्रेंडिंग:

'दिल को बाजार नहीं बनने दिया', ज्योति सिंह ने पवन सिंह के अफेयर्स पर कसा तंज!

ज्योति सिंह ने एक बार फिर अपने पति पवन सिंह पर तंज कसा है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Pawan singh and Jyoti singh

पवन सिंह और ज्योति सिंह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह एक बार फिर चर्चा में है। उनका पति के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। दोनों एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। ज्योति सिंह ने एक बार फिर पवन सिंह पर तंज कसा है। उन्होंने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है।

 

वीडियो में ज्योति ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो  के गाने में उन्होंने गाना लगाया है, 'मन में अब सवाल ही नहीं है अब तो तेरा इंतजार ही नहीं है।' इस वीडियो को शेयर करते हुए ज्योति ने कैप्शन में लिखा,  'मैं खुद पर बहुत गर्व करती हूं। मैंने दिल को दिल ही रहने दिया बाजार नहीं बनाया।' इसी के साथ ज्योति अब अपनी लाइफ में मूव ऑन करने की कोशिश कर रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: ईरान का इजरायल से पंगा क्या है? 4 फिल्में जो बयां करती हैं हकीकत

ज्योति ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल

ज्योति ने अपना यूट्यूब व्लॉग बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी बहन ज्योति के साथ चाय बनाते हुए दिख रही हैं। उन्होंने अपने चैनल का नाम ज्योति सिस्टर व्लॉग है। ज्योति ने लोगों से कहा है कि वह अब खुश रहना चाहती हैं और अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं।

 

ज्योति अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। उनका कोर्ट में पवन संग तलाक केस चल रहा है। पवन सिंह पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें तलाक चाहिए। जबकि ज्योति पति के साथ रहने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि अलग होना ही है तो एलिमनी दी जाए।

 

यह भी पढ़ें: द केरला स्टोरी 2: प्यार, धोखा और धर्म परिवर्तन के खेल में सस्पेंप खूब है

पवन सिंह जुड़ रहा है महिमा का नाम

वहीं, पवन सिंह का नाम महिमा सिंह संग जुड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। वहीं, पवन या महिमा की तरफ से इन खबरों को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है। दोनों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap