logo

ट्रेंडिंग:

8 साल बाद प्रियंका हिंदी सिनेमा में करेंगी वापसी! कब रिलीज होगी फिल्म

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की घर वापसी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। 8 साल बाद वह एस.एस राजामौली की फिल्म में नजर आएंगी।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा (क्रेडिट इमेज- प्रियंका इंस्टा हैंडल)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग हैं। वह सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उन्होंने अपने काम से दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। वह हॉलीवुड में शानदार फिल्में कर रही हैं। फैंस चाहते हैं कि वह बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करें। अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। प्रियंका एस. एस राजामौली की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी। एस. एस राजमौली ने 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है। 8 साल बाद प्रियंका हिंदी फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। ये एक बिग बजट मूवी होगी।

 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंयका के साथ इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू नजर आएंगे। फिल्म की स्क्रिप्टिंग पूरी हो गई। अप्रैल 2025 में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। सूत्र ने कहा, 'एस. एस राजामौली की फिल्म के लिए ऐसी हिरोइन चाहते थे जो सिर्फ भारत ही नहीं ग्लोबल लेवल पर भी फेमस हो। इसलिए राजामौली ने फिल्म के लिए प्रियंका को अप्रोच किया। इस फिल्म को लेकर एस. एस राजामौली और प्रियंका के बीच में पिछले 6 महीने से लगातार मीटिंग हो रही है। अब प्रियंका ने फिल्म के लिए हां कह दिया है'।

 

उन्होंने आगे कहा, 'एस.एस राजामौली की अनटाइटल्ड फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है। फिल्म की शूटिंग भारत और अमेरिका के स्टूडियो में होगी। इसी के साथ फिल्म के कुछ सीन्स अफ्रीका के जंगलों में भी है'।

 

प्रियंका करेंगी कमबैक

 

प्रियंका को आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। वह एस. एस राजामौली की अनटाइटल्ड फिल्म के अलावा फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी। फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट लीड रोल में होंगी। डेट्स की वजह से ये फिल्म शूट नहीं हो पा रही है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap