रियलिटी शो बिग बॉस की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दर्शक हर साल बिग बॉस के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार 'बिग बॉस 20' में यूट्यूबर तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी ने भी हिस्सा लिया। शो में स्काउट ओपी और पंजाबी ऐक्ट्रेस लव गिल अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है। शो पर दोनों की नजदीकियां चर्चा में है।
शो में स्काउट ने लव को अपनी बहन माना है लेकिन दोनों की हरकतों ने लोगों को हैरान कर दिया। वीकेंड का वार पर
सलमान खान
ने दोनों को हिंट दिया था। इसके बाद रोहित शेट्टी ने कहा कि आप आप दोनों एक-दूसरे के करीब आते हैं तो कैमरे पर बहुत गंदा दिखता है। स्काउट से पहले भी कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स रह चुके हैं जिनकी लव लाइफ की शो में धज्जियां उड़ गई। इस लिस्ट में प्रियांक शर्मा से लेकर मधुरिमा तुली तक का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: 'बहुत मेहनत लगती है', फिल्म 'शक' से सीन्स डिलीट होने पर अनूप सोनी ने जताई निराशा
काशवी हीरानंदानी
शो के प्रोमो में काशवी बॉयफ्रेंड स्काउट को फटकार लगाती है। उन्होंने बताया कि टीवी पर ये चीजें बहुत ही गंदी दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है कि आप एक साइड कैरेक्टर हो जो एक लड़की के आगे-पीछे कर रहा है। आपकी हर बात, हर ऐक्शन को जूम करके दिखाया जा रहा है। इन चीजों से मुझे बहुत शर्मिंदगी हो रही है। मेरा परिवार शर्मिंदा हो रहा है।
आकांक्षा पुरी
'बिग बॉस 13' में आकांक्षा पुरी और पारस छाबड़ा के बीच में बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। शो में पारस ने कहा था कि उनकी गर्लफ्रेंड बहुत ही कंट्रोलिंग है। वह उन पर दबाव बनाती थी। इन बातों पर आकांक्षा ने कहा था कि ये सब झूठ है। उन्होंने कभी पारस से टैटू बनवाने या किसी भी चीज का कोई दबाव नहीं डाला था। शो पर ही पारस ने आकांक्षा से ब्रेकअप का ऐलान कर दिया था।
मधुरिमा तुली
'बिग बॉस 13' में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह ने एक-दूसरे को डेट किया था। इस शो में मधुरिमा ने विशाल को फ्राइंग पैन से मारा था। इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ था। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
यह भी पढ़ें: सिर दर्द है 'गजब रात', कमजोर कहानी के कारण नहीं चला मनोज बाजपेयी का जादू
प्रियांक शर्मा
प्रियांक शर्मा ने 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लिया था। शो में उनकी बेनाफ्शा सूनावाला के साथ नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। नेशनल टेलीविजन पर आकर दिव्या ने प्रियांक से ब्रेकअप कर लिया था।
टीना दत्ता
टीना दत्ता और शालीन भनोट ने 'बिग बॉस 16' में हिस्सा लिया था। इस शो में दोनों के बीच में जबरदस्त नजदीकियां देखने को मिली थी। शो के खत्म होने से पहले दोनों एक-दूसरे से दुश्मन बन गए और दर्शकों ने इनके रिश्ते की खूब धज्जियां उड़ी थी।