पुनीत सुपरस्टार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कॉमेडियन हैं जिन्हें अपने अजीबोगरीब हरकत के लिए जाना जाता है। उन्हें इंटरनेट पर लोग लॉर्ड पुनीत भी कहकर बुलाते हैं। उन्हें टिकटॉक लोकप्रियता मिली थी और बाद में इंस्टाग्राम पर छा गए।
उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। इन दिनों उनका बदला हुआ रूप नजर आ रहा है जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। पुनीत सुपरस्टार इन दिनों फिलॉस्फर बने हुए हैं। उनका यह बदला हुआ रूप देख लोग हैरान है।
यह भी पढ़ें: अनुराग कश्यप की 20 साल छोटी गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी कौन हैं?
पुनीत इंस्टाग्राम पर बने फिलॉस्फर
पुनीत अपने वीडियो में लोगों को मोटिवेशन दे रहे हैं। वह लोगों के लाइफ कोच बने हुए हैं। एक वीडियो में वह भगवान से सवाल करते हुए दिख रहे हैं तो दूसरे में वह लोगों को मुश्किलों में हार नहीं मानने की सलाह दे रहे हैं। उनके इन वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें फिलॉस्फर का टैग दे रहे हैं।
View on Instagram
एक वीडियो में पुनीत ने कहा, 'जाकर समुद्र के किनारे से पानी उठालेना। जितना उठ गया उतनी चाहत तुम्हारी। जितना नहीं उठा उतना समझ लेना मोहब्बत मेरी।' दूसरे वीडियो में उन्होंने कहा, 'भगवान मैं तुझसे कुछ मांगू तो भक्त कैसा? अगर मुझे तुझसे कुछ मांगना पड़े तो तू भगवान कैसा?'
View on Instagram
तीसरे वीडियो में उन्होंने कहा, 'मेरे दोस्तों सबके अलग मकान हो जाते हैं और जो भाई -बहन 25, 30 साल से साथ रह रहे थे वे भी एक दूसरे के मेहमान हो जाते हैं। इस वीडियो के दौरान वह रोने लगते हैं।'
यह भी पढ़ें: केजिया लिज मेजो ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब, कौन हैं?
पुनीत सुपरस्टार के पुराने वीडियो
View on Instagram
पुनीत सुपरस्टार अपने पुराने वीडियो में लोगों को मजाक उड़ाते थे। कभी वह नाली के पानी के पास बैठकर नींबू पानी बनाते थे तो कभी पॉटी खाने का वीडियो शेयर करते थे। उनके इन वीडियो पर लोग यूजर्स जमकर रिएक्शन देते थे। वह इस तरह के वीडियो वायरल होने के लिए बनाते थे जिसका उन्हें फायदा भी मिला।