logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू ने दुनिया को कहा अलविदा, सड़क हादसे में हुई मौत

पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सिंगर के निधन से पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Harman Sidhu

हरमन सिद्धू, Photo Credit: Harman Sidhu Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

 मशहूर पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह महज 37 साल के थे। सिंगर की मौत सड़क हादसे में हुई है। उनके निधन से पंजाब इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। हरमन ने कई हिट पंजाबी हिट गाने दिए थे।

 

यह घटना तब हुई जब उनकी गाड़ी मानसा से खियाल जाते समय ट्रक से टकराई थी। हरमन अपने घर लौट रहे थे तभी यह भयानक हादसा हो गया। यह टक्कर इतना जोरदार था कि गायक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे का सही कारण पता नहीं चला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मानसा सिविल अस्पताल ले जाया गया था।  

यह भी पढ़ें- BB 19: मालती पर लेस्बियन कमेंट करना कुनिका को पड़ा भारी, सलमान ने लगाई क्लास

हरमन ने दिए थे कई हिट गाने

हरमन को गाने 'पेपर ते प्यार' से पहचान मिली थी। उन्होंने गायिका मिस पूजा के साथ कई म्यूजिक एलबम किए जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ गई थी।हरमन ने 'कोई चक्कर नहीं', 'बेबे बापू', 'बब्बर शेर' और 'मुल्तान वर्सेज राशिया' जैसे कई हिट गाने गाए थे। हरमन अपने पीछे पत्नी और एक छोटी बेटी को छोड़ गए हैं।

2018 में सिंगर को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

2018 में सिंगर को उनके दोस्तों के साथ ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय कोर्ट ने सिंगर को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था। उस समय के पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सिंह ने कहा था कि जांच के दौरान सिद्धू ने स्वीकार किया था कि वह पिछले 6 से 7 महीनों से ड्रग्स ले रहे हैं। उन्होंने बताया था कि वह दिल्ली में रहने वाले नाइजिरियन व्यक्ति से सस्ते दाम में ड्रग्स खरीदते हैं क्योंकि पंजाब और हरियाणा में इसकी कीमत बहुत ज्यादा है।

 

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें