logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रजनीकांत की 'जेलर 2' का हुआ ऐलान, कब रिलीज होगी फिल्म?

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का ऐलान हो गया है। मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है।

rajinikanth

रजनीकांत, Photo Credit: rajinikanth Insta handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस का इंतजार खत्म हो गया। उनकी अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्माताओं ने सीक्वल का ऐलान कर दिया है। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर दी है।

 

यह फिल्म 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है। पहले यह फिल्म 2 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। जेलर 2 में रजनीकांत के साथ मोहनलाल, राम्या कृष्णनन, शिव राजकुमार और योगी बाबू मुख्य भूमिका में हैं। इसमें ऋतिक रोशन कैमियो रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंद्रन ने दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: 'अंखियों से गोली मारे' से लेकर 'बगलवाली आंख मारे' तक, भोजपुरी से बने ये हिट गाने

'जेलर 2' का हुआ ऐलान

मेकर्स ने 54 सेकेंड का अनाउसमेंट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रजनीकांत का कोई सीन या चेहरा नहीं दिखाया गया है, बल्कि एक व्यक्ति स्क्रीन पर धमकी देते हुए कहता है कि मुझे मारकर तू चैन से नहीं जी पाएगा। मेरे पीछे बहुत बड़ा नेटवर्क काम करता है। तुझे पता नहीं चलेगा। कौन कहां से आएगा। वीडियो के आखिरी में रजनीकांत की झलक देखने को मिली थी लेकिन उस दौरान भी चेहरा नहीं रिवील किया गया है। इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर Muthuvel Pandian के किरदार में नजर आएंगे। रजनीकांत की इस फिल्म से अभिनेत्री विद्या बालन अपना तमिल डेब्यू कर रही हैं।

 

 

कैमियो रोल में नजर आएंगे ऋतिक

'जेलर 2' में ऋतिक रोशन कैमियो रोल में नजर आएंगे। पहले इस किरदार को शाहरुख खान करने वाले थे लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया था। ऋतिक फिल्म में रजनीकांत के दोस्त का किरदार निभाएंगे। दोनों को साथ में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'हर्षद चोपड़ा के पास नहीं है काम', श्रेया ने निकाली भड़ास, लोगों ने लगाई क्लास

क्या टूटेगा 'जेलर' का रिकॉर्ड?

2023 में नेल्सन की फिल्म जेलर रिलीज हुई थी जिसका बजट करीब 200 करोड़ रुपये था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 650 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 


और पढ़ें