logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'टोस्टर' में राजकुमार को लोगों ने बताया बोरिंग, ट्रेलर देख हुए कंफ्यूज

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की 'टोस्टर' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

rajkummar rao and sanya malhotra

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा अपनी अपकमिंग फिल्म 'टोस्टर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दोनों ने साथ में फिल्म 'लूडो' और 'हिट' में काम किया है। अब तीसरी बार साथ में काम कर रहे हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को पसंद है। इस फिल्म में फराह खान, अर्चना पूरण सिंह, अभिषेक बनर्जी समेत अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि राजकुमार राव एक कंजूस आदमी रमाकांत का रोल निभा रहे हैं जो एक-एक पैसे का हिसाब रखता है। उसकी इस आदत से पत्नी भी परेशान है। 

 

हमेशा कंजूसी करने वाला रमाकांत किसी को शादी में महंगा टोस्टर गिफ्ट गिफ्ट करता है। कुछ ही दिन बाद शादी टूट जाती है। अब रमाकांत को अपना टोस्टर वापस चाहिए। यही से कहानी में ट्विस्ट आता है। उस टोस्टर के पीछे कई लोग पड़े रहते हैं। अब उस टोस्टर का क्या राज है? इसके लिए तो फिल्म देखनी होगी। यह फिल्म 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

 

यह भी पढ़ें: पीयूष मिश्रा ने पत्नी को किया था चीट, अफेयर के बारे में खुद बताया और मांगी माफी

लोगों ने बताई बोरिंग

फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, 'राजकुमार राव हम एक जैसे ही रोल करते हैं।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'ट्रेलर देखकर नींद आ गई।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'अब समझ आया कि यह फिल्म पिछले 2 साल से बिक क्यों नहीं रही थी।' वहीं कुछ लोग राजकुमार को दोबारा से कॉमेडी वाले रोल में देखकर बेहद खुश है।

 

राजकुमार का फिल्मी करियर

राजकुमार राव की आखिरी हिट 'स्त्री 2' थी। 2024 में उनकी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला' वीडियो रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी। इसके बाद वह 'भूल चूक माफ' में नजर आए थे जिसे बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। फिर 2025 में उनकी 'मालिक' रिलीज हुई थी जिसमें उन्होंने डॉन का रोल प्ले किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी।


और पढ़ें