logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राजपाल यादव कब तक जेल से होंगे रिहा? सलमान से लेकर अजय तक ने बढ़ाया मदद का हाथ

राजपाल यादव मुश्किल में हैं। उनकी मदद के लिए बॉलीवुड सितारों ने हाथ बढ़ाया है। इसके बारे में उनकी मैनेजर गोल्डी ने जानकारी दी है।

rajpal Yadav

राजपाल यादव, Photo Credit: Rajpal Insta Handle

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉमेडी किंग राजपाल यादव इस समय मुश्किल में हैं। चेक बाउंस मामले में वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। उन पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज है। राजपाल को मुश्किल में देखकर पूरी इंडस्ट्री उनकी मदद के लिए आगे आई है। सलमान खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अजय देवगन, सोनू सूद समेत तमाम सितारों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

 

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि राजपाल की मदद के लिए बहुत से लोग आ रहे हैं। सलमान खान, अज्य देवगन समेत तमाम सितारों ने सपोर्ट दिखाया है। मेरी अभी डेविड धवन से फोन पर बात हुई थी उन्होंने भी हमसे कॉन्टेक्ट किया है। रतन नेन, वरुण धवन भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। राजपाल भी सभी लोगों के शुक्रगुजार हैं।

 

यह भी पढ़ें: जेल में बंद राजपाल यादव की आने वाली फिल्मों का क्या होगा?

कब जेल से रिहा होंगे राजपाल?

गोल्डी ने कहा, 'जल्द ही बाहर आ सकते हैं। कल उनकी जमानत पर सुनवाई होनी है और हमें पूरी उम्मीद है कि उन्हें जमानत मिल जाएगी और वह रिहा हो जाएंगे। कल की सुनवाई के बाद हम और डिटेल्स शेयर करेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'अच्छी बात यह है कि फैाइनेंशियल क्राइसिस में देखने के बाद पूरी इंडस्ट्री उनके साथ खड़ी है। इस बात की सराहना करनी चाहिए। हर किसी ने मदद का वादा किया है लेकिन इस तरह का लेनदेन रातोंरात नहीं होते है।'

 

राजपाल की मदद के लिए सबसे पहले सोनू सूद ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया था। इसके बाद गुरमीत चौधरी, केआरके, राव इंद्रजीत सिंह और तेज प्रताप यादव ने मदद का ऐलान किया है।

 

यह भी पढ़ें: गोविंदा ने तारीफ की, सुनीता को हुई जलन, कौन हैं कोमल जो बन रहीं झगड़े की वजह?

किस कारण से जेल में बंद है राजपाल?

राजपाल यादव का केस 2010 का है। उन्होंने फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे। फिल्म फ्लॉप होने के कारण नुकसान हुआ। वह रकम लौटा नहीं पाए और चेक भी बाउंस हो गए। अब ब्याज मिलाकर उनका कर्ज 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 10 फरवरी को राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। उन्होंने सरेंडर करते हुए कहा था कि मेरे पास पैसे नहीं है। ना ही मेरा कोई दोस्त है। 

 

 

 

 

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें