आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। यह इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म के सभी किरदारों की खूब तारीफ हुई है लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां राकेश बेदी के किरदार जमील जमाली को मिली। इस किरदार के बाद उन्हें लगातार फिल्मों और विज्ञापनों में काम मिल रहा है।
'धुरंधर 2' के बाद दर्शक इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राकेश बेदी ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें: तो छोटा शकील ने बनवाई थी फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके', RGV के कई खुलासे
क्या रिलीज होगी 'धुंरधर 3'?
राकेश से पूछा गया कि फिल्म के सीक्वल ने धमाल मचा दिया। क्या इसका तीसरा पार्ट भी आएगा? उन्होंने कहा, 'मुझे तो नहीं लगता है कि इसका तीसरा पार्ट आने वाला है लेकिन धुरंधर एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी है, क्या पता मेकर्स इस कहानी को कभी नए अभिनेता के साथ फिर से आगे बढ़ाए। हालांकि ये कहानी तो यही खत्म हो गई है क्योंकि जासूस अपने देश पहुंच गया है।'
'जमील जमाली' के रोल से मिली तारीफ
राकेश बेदी ने जमाली जमाली के रोल के बारे में बात करते हुए कहा, 'दर्शकों के लिए यह बहुत बड़ा हाइलाइट था लेकिन हमारे लिए सिर्फ सीन है। धुरंधर पार्ट 1 बहुत बड़ी हिट थी और धुरंधर 2 भी मेगा हिट हुई। आप इस मानसिकता के साथ फिल्म देखने जाते है कि प्रीक्वल तो अच्छा था। लोग सेकंड पार्ट को देखने के लिए उत्सुक थे। अब दर्शक इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: 58 का हीरो, 32 की वामिका, ये कैसा रोमांस? 'भूत बंगला' ट्रोल हुए अक्षय कुमार
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी है जिसके दोनों पार्ट्स ने मिलकर वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ का बिजनेस किया है। 5 दिसंबर 2025 को फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म का सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन समेत तमाम सितारे मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
'धुरंधर 2' अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' को कड़ी टक्कर दे रही है। अक्षय और प्रियदर्शन की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है।