logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राखी ने घरवालों को किया परेशान, बेड पर फेंका कचरा, BB के मेकर्स ने घसीटकर निकाला

राखी सावंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 'बिग बॉस मराठी' के बाउंसर उन्हें घसीटकर बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं।

Rakhi Sawant

राखी सावंत, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अभिनेत्री राखी सावंत को ड्रामा क्वीन कहा जाता है। वह जिस भी शो में जाती हैं वहां खूब सारा ड्रामा होता है। राखी ने हाल ही में 'बिग बॉस मराठी' के सीजन 6 में एंट्री ली है। उनके आने से शो की टीआरपी में फायदा हुआ। उन्होंने शो में आते ही हंगामा शुरू कर दिया।

 

जब उनका ड्रामा हद पार हो गया तो मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर निकालने का फैसला लिया है। राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शो के बाउंसर्स उन्हें घसीटकर बाहर निकालते हुए नजर आ रहे हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है।

 

यह भी पढ़ें: मुश्किल में फंसे इलैयाराजा,गानों के कॉपीराइट को लेकर सारेगामा ने किया केस

राखी को बाउंसर ने घसीटकर निकाला

प्रोमो में बिग बॉस राखी पर गुस्सा करते हैं। बिग बॉस राखी से कहते हैं कि आपकी वजह से पूरा घर परेशान है।  क्लिप में दिखाया जाता है कि राखी पूरे घर को गंदा करते दिख रही हैं। उन्होंने बेड पर कचरा फेंक दिया। इतना सारा ड्रामा देखकर बिग बॉस ने राखी पर एक्शन बनाने का प्लान बनाया।

 

प्रोमो में बिग बॉस राखी को कंफेशन रूम में बुलाते हैं। बिग बॉस ने कहा, 'आपने पूरे घर को परेशान कर रहा है। आपने मेरा घर बर्बाद कर दिया है। आपके खिलाफ एक्शन होगा। राखी बिग बॉस से पूछती हैं मैंने क्या किया है। वह शो में रहने की बात करती हैं। वह मेकर्स से कहती हैं कि उन्हें बाहर न निकालें। तभी टीम के लोग आकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। उन्हें दो बाउंसर घसीटकर निकालते दिखे।'

 

यह भी पढ़ें: 'हम सब आगे बढ़ गए हैं', अक्षय संग लिंकअप और ब्रेकअप पर रवीना ने दिया रिएक्शन

प्रोमो देख उड़े लोगों के होश

राखी कहती हैं, 'मुझे नहीं जाना है।' इस प्रोमो को देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। कई लोगों का कहना है कि यह सब स्क्रिप्टेड लग रहा है। मेकर्स और राखी ने मिलकर यह प्लान बनाया है। क्या यह सब सच में हो रहा है या मेकर्स का कोई प्लान है। इस पूरे ड्रामा में राखी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। राखी अपने अजीबोगरीब बयान को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं।

 

 

 

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें