logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रणबीर कपूर या अरुण गोविल, पुराने और नए 'राम' पर क्या बोली पब्लिक?

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में रणबीर ने भगवान राम का रोल प्ले किया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला।

ranbir kapoor and arun govil

रणबीर कपूर और अरुण गोविल: Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम  और साई पल्लवी ने माता सीता का रोल निभाया है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों का कहना है कि रामायण का ट्रेलर बहुत ही सिनेमेटिक है। कुछ का कहना है कि इसे सादगी के साथ ही बनाना चाहिए था। इस फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को बनाने में 4000 करोड़ का खर्च आया है।

 

'रामायण' के ट्रेलर को आज सुबह  4 बजकर 15 मिनट में रिलीज किया गया। ट्रेलर में रावण, राम और सीता की भव्य एंट्री हुई। 90 के दशक में रामानंद सागर 'रामायण' शो लेकर आए थे। आज तक लोगों के मन में वही रामायण बसा हुआ है। आइए जानते हैं कि नितेश तिवारी की 'रामायण' दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी या नहीं।

 

यह भी पढ़ें: Ramayana Trailer: तगड़े विजुअल्स से दिखाई पीक डीटेलिंग, नहीं दिखे हनुमान

लोगों को कैसे लगे 'रामायण' के किरदार?

रणबीर कपूर

 

अभिनेता रणबीर कपूर ने भगवान राम का रोल प्ले किया है। उनके किरदार की तुलना अभिनेता अरुण गोविल से हो रही है जिन्होंने रामानंद सागर के शो में भगवान राम का किरदार निभाया था। आज भी अरुण गोविल को लोग भगवान राम की छवि मानते हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'सब कुछ परफेक्ट था जब तक रणबीर नहीं आए थे और उन्होंने डायलॉग बोलना शुरू नहीं किया था।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'रणबीर बूढ़े और थके हुए लग रहे हैं। उनके चेहरे पर राम का औरा नहीं दिखाई दे रहा है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'पुराने राम वाली बात नहीं।'

 

 

 

 

साई पल्लवी

 

अभिनेत्री साई पल्लवी ने फिल्म में माता सीता का रोल प्ले किया है। उनके किरदार को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि साई बिल्कुल माता सीता की तरह लग रही हैं। उनकी खूबसूरती और सादगी ने लोगों को मत्रमुंग्ध कर दिया। रामानंद सागर की रामायण में दीपिका चिखलिया ने माता सीता का रोल निभाया है। उन्हें आज भी सीता के रोल के लिए जाना जाता है। लोगों का कहना है कि साई पल्लवी से नजरें हटाना मुश्किल है। वह कमाल लग रही है।

 

 

 

 

 

यश

 

यश ने फिल्म में रावण का रोल प्ले किया है। उनके काम को लोग पसंद कर रहे हैं। रावण की दहशत ने लोगों को खूब इंप्रेस किया है। उनकी दमदार आवाज और शानदार ऐक्टिंग ने लोगों को अपना फैन बना दिया है। रणबीर से ज्यादा ट्रेलर में यश की बात हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग यश के लुक और उनकी डायलॉग डिलीवरी को पसंद कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

'रामायण' में रवि दुबे ने लक्षमण का रोल प्ले किया है। उनकी सिर्फ एक झलक देखने को मिली है। इसके अलावा हनुमान का किरदार सनी देओल ने निभाया है। वह भी ट्रेलर से गायब नजर आए। उन्हें हनुमान के रोल में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड है।


और पढ़ें