logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जहां से जुड़ा है 'रामायण' का इतिहास, वहां कैसी कमाई कर रही फिल्म?

नितेश तिवारी की 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है।

Ranbir kapoor ramayana

रणबीर कपूर, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नितेश तिवारी की 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दिवाली के बाद भी सिनेमाघरों में इस फिल्म की धूम देखने को मिल रही है। 'रामायण' ने 8 दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सिर्फ भारत ही नहीं एशियाई देशों में भी फिल्म ने कमाल कर दिया है जहां यह महाकाव्य वहां की संस्कृति और इतिहास का हिस्सा है।

 

भारत में वाल्मीकि रामायण का संस्करण सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यह उन शुरुआती संस्करणों में से एक है जिसके बारे में लोग जानते हैं लेकिन दुनियाभर में रामायण के 300 संस्करण मौजूद हैं जिनमें दक्षिण पूर्व ऐशिया, श्रीलंका के कुछ फेमस स्थानीय संस्करण भी शामिल हैं। हिंदू बहुल नेपाल में भी वाल्मीकि और तुलसीदास की रामचरित मानस सबसे ज्यादा फेमस हैं। आइए जानते हैं 'रामायण' से जुड़े वाले देशों में फिल्म का कलेक्शन कैसा रहा?

 

यह भी पढ़ें: 'तेरी पैंट में नाड़ा नहीं', मुंहबोली बहन लव पर स्काउट ने किया भद्दा कमेंट

'रामायण' का बजा डंका

रणबीर और यश की फिल्म 'रामायण' इंडोनेशिया में 11 नंवबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इंडोनेशिया में रामायण 1900 से अधिक वर्षों से मौजूद है, जहां इसके स्थानीय संस्करण जैसे 'काकाविन रामायण', 'बालिनीज रामाकवाचा' और 'हिकायत सेरी रामा' सदियों पुराने हैं। उसी तरह थाईलैंड का भी सांस्कृतिक संबंध है। खमेर साम्राज्य के दौरान सम्राट राम प्रथम ने इस महाकाव्य का एक स्थानीय संस्करण तैयार करवाया जिसे रामाकियन कहा जाता है। नितेश तिवारी की फिल्म ने एक हफ्ते में लगभग 1 मिलियन डॉलर (9 करोड़) की कमाई की है जो किसी भी भारतीय फिल्म के अब तक के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक है।  

 

कंबोडिया में, जहां दुनिया का सबसे बड़ा विष्णु मंदिर स्थित है, रामायण को 'रीमकेर' कहा जाता है और यह वहां के स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा है। इसी जुड़ाव की वजह से, इस फिल्म ने 150 हजार डॉलर की कमाई की, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

 

यह भी पढ़ें: ‘पायर’ ऑस्कर में पहुंची, आधिकारिक एंट्री और स्वतंत्र आवेदन में क्या अंतर?

नेपाल में कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?

पड़ोसी देश मलेशिया में भी 'रामायण: पार्ट वन' को शानदार सफलता मिली है और इसने एक हफ्ते से भी कम समय में 900 हजार डॉलर (8 करोड़ रुपये) की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं वियतनाम में भी फिल्म ने ठीक ठाक बिजनेस किया है जबकि वहां पर भारतीय फिल्मों क कुछ खास क्रेज नहीं है। इस फिल्म ने 3 करोड़ का बिजनेस किया है। यहां पर रामायण को स्कूल और कॉलेज में पढ़ाया जाता है।

 

नेपाल में हमेशा ही भारतीय फिल्मों का क्रेज रहा है। भारतीय फिल्में अक्सर अच्छा बिजनेस करती हैं। रामायण का भी अच्छा प्रदर्शन रहा। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12.80 करोड़ नेपाली रुपये (8 करोड़ भारतीय रुपये) की कमाई की है। यह नेपाल में छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई हैं जिसने  'RRR', 'पठान' और 'जवान' की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है।


और पढ़ें