logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सीता को युद्ध करते देख भड़के दर्शक, 'रामायण' में क्या कमियां निकाल रहे हैं लोग?

'रामायण' के VFX की एक तरफ चर्चा हो रही है तो दूसरी तरफ कुछ सीन्स को लेकर लोग आपत्ति भी जता रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म में लोग क्या कमियां निकाल रहे हैं?

Ramayana Poster

रामायण पोस्टर, Photo Credit: sai pallavi instagram

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लार्जर देन लाइफ वाले स्केल पर बनाया गया है ताकि विदेशों में भी लोगों का ध्यान खींचे। इस फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा जिसका बजट 4000 करोड़ रुपये है। मेकर्स ने अभी फिल्म के पहले पार्ट्स को रिलीज किया है।

 

फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता, यश ने रावण और रवि दुबे ने लक्ष्मण का किरदार निभाया है। इस फिल्म की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म में सिर्फ वीएफएक्स है लेकिन किरदारों में इमोशनंस नहीं है। फिल्म के कुछ सीन्स को लेकर आपत्ति भी जताई जा रही हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म में फैक्ट्स के साथ भी छेड़छाड़ हुई है। आइए जानते हैं रामायण में क्या-क्या कमियां हैं?

 

यह भी पढ़ें: स्काउट और लव के बीच बढ़ी नजदीकियां, गर्लफ्रेंड काशवी ने तोड़ा 5 साल का रिश्ता!

'रामायण' के इन सीन्स पर लोगों ने जताई आपत्ति

जटायु ने काटा रावण का सिर

 

फिल्म में दिखाया जाता है कि रावण माता सीता को पुष्पक विमान में लेकर लंका जा रहा है। जटायु माता सीता को बचाने की कोशिश करता है। इस दौरान जटायु और रावण में युद्ध होता है। युद्ध के दौरान जटायु रावण का एक सिर काट देता है। लोगों का कहना है कि पहली बार पता चला कि जटायु रावण का सिर काटता है।

 

 

सीता ने राम के साथ लड़ाई लड़ी

 

फिल्म में दिखाया जाता है कि जब भगवान राम खर और दूषण की 14000 दानवों की सेना से लड़ रहे हैं। उसमें उनके साथ माता सीता भी युद्ध करते दिख रही हैं। वाल्मिकी रामायण में सीता ने 14 साल के वनवास में कोई लड़ाई नहीं लड़ी थी। इस लड़ाई के दौरान भगवान राम ने माता सीता और लक्ष्मण को दूर भेज दिया था। उन्होंने अकेले इस लड़ाई को जीता था। सीता के लड़ाई वाले सीन की जमकर आलोचना हो रही हैं।

 

 

शूर्पणखा और विद्युतजिह्वा का झगड़ा

 

शूर्पणखा और उनके पति विद्युतजिह्वा के बीच एक सीन दिखाया जाता है। इस सीन में दोनों के बीच जिस तरह से झगड़ा दिखाया जाता है उसे देखकर आपको सास-बहू के सीरियल की याद आएगी।

 

 

View on Instagram

 

 लक्ष्मण का दिखा रौद्र रूप

 

जब कैकेयी ने राम से 14 साल के वनवास का वचन लिया था। राम के साथ सीता और लक्ष्मण भी वनवास गए थे। इस दौरान लक्ष्मण के सीन के गहराई से दिखाया गया था। जबिक नितेश तिवारी की रामायण में राम को 14 साल के वनवास भेजने पर लक्ष्मण का रौद्र रूप दिखाया गया है। इसके अलावा लोगों का कहना है कि फिल्म में मंदोदरी को सिर्फ एक डायलॉग दिया गया है। सिर्फ रावण के कैरेक्टर को सबसे ज्यादा दिखाया गया है।

 

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में 134.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। जबकि नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये का है।


और पढ़ें