logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रामायण: दूसरे पार्ट की रिलीज डेट बदली, फैंस को करना पड़ेगा 2 साल का इंतजार

सिनेमाघरों में फिल्म 'रामायण' रिलीज हो चुकी है। फिल्म के अंत में मेकर्स ने इसके अगले पार्ट की रिलीज डेट में हुए बदलाव की जानकारी दी है।

'रामायण' फिल्म का पोस्टर

रामायण का पोस्टर, फोटो क्रेडिट- साईं पल्लवी, सोशल मीडिया

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फिल्म के मेकर्स ने बताया था कि रामायण को लेकर शुरुआत में तीन पार्ट बनाने की योजना थी। हालांकि, बाद में इसे दो पार्ट में बनाने का फैसला लिया गया। फिल्म के दूसरे पार्ट को पहले दिवाली 2028 में रिलीज करने की तैयारी थी। हालांकि, अब मेकर्स ने अपना इरादा बदल लिया है। रामायण का पहला पार्ट जब खत्म होता है, तब बताया जाता है कि इस फिल्म का अगला पार्ट साल 2028 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। यानी अब दर्शकों को एक नहीं, बल्कि दो साल इंतजार करना पड़ेगा।

 

रामायण फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम और साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है। दोनों की एक्टिंग को लेकर दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। रवि दुबे ने लक्ष्मण और अरुण गोविल ने दशरथ का किरदार निभाया है। हनुमान का किरदार सनी देओल ने निभाया है। रावण का किरदार यश ने निभाया है। यश के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है।

 

यह भी पढ़ें: Movie Review: तगड़े VFX, खराब डायलॉग, कैसी है रणबीर कपूर की 'रामायण'? 

यश की हो रही है तारीफ

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार यश को रावण के रोल में चुना गया है। रामायण के पहले पार्ट में रावण की कहानी को विस्तार से बताया गया है। सोशल मीडिया पर यश के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म समीक्षक कोमल नहाटा ने यश की तारीफ करते हुए कहा कि रावण की भूमिका में यश बेहद शानदार और असाधारण लग रहे हैं। सिनेमाघर के बाहर एक बच्ची यश की तारीफ करते हुए कहती है, 'मुझे लगता है कि रावण ने ये वाली रामायण जीत ली है। रावण की एक्टिंग राम जी से ज्यादा अच्छी लग रही है।'

 

यह भी पढ़ें: कैसे हंस जिमर 'रामायण' के म्यूजिक के लिए तैयार हुए थे? जीत चुके हैं 2 ऑस्कर

 

'रामायण का प्रभाव कई पीढ़ियों तक'

फिल्म 'रामायण' महाकाव्य रामायण पर बनी है। रिलीज से पहले नितेश तिवारी ने कहा था कि रामायण का प्रभाव कई पीढ़ियों तक देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, 'रामायण का प्रभाव कई पीढ़ियों तक देखने को मिलेगा। देखिए, युवा जिन फिल्मों को देखते हैं, उनमें से कई फिल्में उनके माता-पिता नहीं देख सकते और इसके उलट भी ऐसा होता है। लेकिन रामायण के जरिए हम दर्शकों के एक बहुत बड़े वर्ग को सिनेमाघरों तक लाएंगे।'

Related Topic:#Yash#Ramayana

और पढ़ें