logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रणबीर कपूर का भगवान राम अवतार देख फैंस हुए खुश, रामायण के टीजर ने मचाया धमाल

रणबीर कपूर का भव्य राम अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म का टीजर अब सबके सामने है।

Ramayana Teaser Poster, Photo Credit: Social Media

रामायण टीजर पोस्टर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

फिल्म 'रामायण' की पहली झलक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। मेकर्स ने 'रामायण: द इंट्रोडक्शन' नाम से एक खास वीडियो जारी किया है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर ने इस भूमिका के बारे में बताया कि वह यहां राम का किरदार निभाने नहीं बल्कि उनसे सीखने आए हैं। उनका कहना है कि भगवान राम की सादगी और सच्चाई को समझना उनके लिए बहुत गर्व की बात है। टीजर को देखकर फैंस इसे 'अद्भुत' और 'ऐतिहासिक' बता रहे हैं।

 

इस वीडियो में खास तौर पर भगवान राम के सफर और उनके बहादुरी के कामों को दिखाया गया है। फिल्म के सीन बहुत बड़े और सुंदर हैं, जो देखने में काफी प्यारे लगते हैं। वीडियो में रावण की लंका की भी कुछ झलक दिखाई गई है। इसमें रवि दुबे और साई पल्लवी के भी कुछ छोटे सीन डाले गए हैं, जो कहानी को और भी अच्छा बनाते हैं। देखने में यह फिल्म बहुत बड़ी और शानदार लग रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'सुनने से पहले मर ही जाता तो ठीक था...', मोनालिसा के आरोपों पर पिता का जवाब

फिल्म में कौन-कौन है?

इस बड़ी फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। फिल्म में कई बड़े कलाकर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रणबीर कपूर भगवान राम का मुख्य रोल निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता माता की भूमिका में दिखेंगी। वहीं सुपरस्टार यश रावण के शक्तिशाली किरदार में  और सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आएंगे। रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक दुनिया के मशहुर हंस जिमर और ए.आर रहमान ने मिलकर तैयार किया है।

 

 

यह भी पढ़ें: धुरंधर की हजार करोड़ की कमाई में हिस्सा मांग रहे पाकिस्तान के लोग, वजह जान लीजिए

फिल्म कब होगी रिलीज?

यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी और इसे भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है। फिल्म का पहला भाग दीवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में आएगा जबकि दूसरा भाग दीवाली 2027 में रिलीज करने की तैयारी है। यह कहानी पूरी तरह से प्राचीन महाकाव्य रामायण पर आधारित है, जिसमें अयोध्या के राजकुमार राम के वनवास और रावण के साथ उनके युद्ध के सफर को पूरी गहराई को साथ दिखाया जाएगा।


और पढ़ें