रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मर्दानी 3' रिलीज हो चुकी है। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज मूवी है। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। 2 साल बाद रानी ने थिएटर्स में वापसी की है।
'मर्दानी' यशराज फिल्म्स की पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। फिल्म के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने दिल जीत लिया था। आइए जानते हैं 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की।
यह भी पढ़ें: 'बयान बदल दिए जाते हैं', एआर रहमान ने कपिल के शो पर विवादों का किया बचाव
'मर्दानी 3' को मिला माउथ पब्लिसिटी का फायदा
फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। दूसरे दिन फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 6 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने दो दिनों में 10 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि अभी ऑफिशियल आंकड़े सामने नहीं आए है।
वुमन सेंट्रिक फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर अच्छी ओपनिंग नहीं मिलती है 'मर्दानी 3' ने 'मर्दानी 2' और 'मर्दानी' के ओपिनंग डे की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। 'मर्दानी' पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म रा निर्माण भी यशराज फिल्म्स ने किया है।
यह भी पढ़ें: रश्मिका और विजय की शादी की तैयारियां शुरू, सामने आया सजावट का वीडियो
'मर्दानी 3' में रानी ने कमबैक किया
रानी को इंडस्ट्री में 30 साल हो गए हैं। 'मर्दानी 3' में रानी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई थी। फिल्म में उनके साथ मल्लिका प्रसाद और जानकी बोड़ीवाला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में मल्लिका प्रसाद ने अम्मा का रोल प्ले किया है। उनके काम की खूब तारीफ हो रही है लेकिन कमजोर पटकथा ने निराशा किया। फिल्म का पहला हाफ कमाल का है जब तक रानी किडनैप लड़कियों को ढूंढ रही है। सेकंड हाफ में फिल्म की कहानी में बिखराव देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी बोझिल लगने लगती है।
वहीं, सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को रिलीज हुए 9 दिन हो गए है। फिल्म ने 250 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई है। फिल्म में सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।